यूपी के बस्ती जिले में रोजगार की भरमार, 1 महीने तक चलेगा रोजगार मेला, बस करना होगा ये काम

यूपी के बस्ती जिले में रोजगार की भरमार

उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक शानदार मौका है. भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सहयोग से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष रोजगार कैंप का आयोजन कर रही है. इस खबर की पुष्टि अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह ने की है और उन्होंने दावा किया है कि यह कैंप मुख्य रूप से सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा पर्यवेक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित किया जाएगा. यह पहल जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी. सुरक्षा सिपाही के लिए योग्य उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास होना चाहिए और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर से कम नहीं होनी चाहिए. इसी तरह सुरक्षा पर्यवेक्षक पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है और आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

इस भर्ती शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी और आधार कार्ड की फोटोकॉपी सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे. अभ्यर्थियों को ये दस्तावेज शिविर स्थल पर जमा करना अनिवार्य है.

यह भर्ती शिविर जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित किया जाएगा.

Basti News: रुक्मिणी विवाह प्रेम भक्ति और सत्य की जीत का संदेश यह भी पढ़ें: Basti News: रुक्मिणी विवाह प्रेम भक्ति और सत्य की जीत का संदेश

1. रुधौली और रामनगर: 13 और 14 नवंबर

Basti News: शिव सेना यूबीटी ने सौंपा ज्ञापनः शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: शिव सेना यूबीटी ने सौंपा ज्ञापनः शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक की मांग

2. साऊघाट और सल्टौआ: 15 और 16 नवंबर

बस्ती में CO सिटी ही नहीं निष्पक्ष? वकीलों ने SP से की कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में CO सिटी ही नहीं निष्पक्ष? वकीलों ने SP से की कार्रवाई की मांग

3. गौर और परसरामपुर: 18 और 19 नवंबर

4. विक्रमजोत और हरैया: 20 और 21 नवंबर

5. कप्तानगंज: 22 और 23 नवंबर

6. दुबौलिया: 25 और 26 नवंबर

7. बहादुरपुर: 27 और 28 नवंबर

8. कुदरहा: 6 और 7 दिसंबर

9. बनकटी: 8 और 9 दिसंबर

10. बस्ती सदर: 11 और 12 दिसंबर

ये कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकें.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
13 Nov 2024 By Vikas kumar

यूपी के बस्ती जिले में रोजगार की भरमार, 1 महीने तक चलेगा रोजगार मेला, बस करना होगा ये काम

उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक शानदार मौका है. भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सहयोग से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष रोजगार कैंप का आयोजन कर रही है. इस खबर की पुष्टि अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह ने की है और उन्होंने दावा किया है कि यह कैंप मुख्य रूप से सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा पर्यवेक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित किया जाएगा. यह पहल जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी. सुरक्षा सिपाही के लिए योग्य उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास होना चाहिए और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर से कम नहीं होनी चाहिए. इसी तरह सुरक्षा पर्यवेक्षक पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है और आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

इस भर्ती शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी और आधार कार्ड की फोटोकॉपी सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे. अभ्यर्थियों को ये दस्तावेज शिविर स्थल पर जमा करना अनिवार्य है.

यह भर्ती शिविर जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित किया जाएगा.

1. रुधौली और रामनगर: 13 और 14 नवंबर

2. साऊघाट और सल्टौआ: 15 और 16 नवंबर

3. गौर और परसरामपुर: 18 और 19 नवंबर

4. विक्रमजोत और हरैया: 20 और 21 नवंबर

5. कप्तानगंज: 22 और 23 नवंबर

6. दुबौलिया: 25 और 26 नवंबर

7. बहादुरपुर: 27 और 28 नवंबर

8. कुदरहा: 6 और 7 दिसंबर

9. बनकटी: 8 और 9 दिसंबर

10. बस्ती सदर: 11 और 12 दिसंबर

ये कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकें.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/there-is-a-lot-of-employment-in-basti-district-of/article-16165
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है