Lucknow वालों के लिए बड़ी खबर, अब एयरपोर्ट तक मिलेगी सीधे कनेक्टिविटी, LDA इस रोड को बनाएगा 4 लेन, जानें- रूट

Lucknow News

lucknow news LDA LAND SAHEED PATH

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब एक खास फोर लेन रोड बनेगी. इसके लिए सेना ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को जमीन दे दी है. जानकारी के अनुसार पिपराघाट से शहीद पथ के बीच ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण के लिए सेना ने एलडीए को जमीन दी है. लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परियोजना के सम्बंध में दिल्ली में सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

रक्षा मंत्रालय ने एलडीए को छावनी क्षेत्र की 21.81 हेक्टेयर भूमि पर बंधा व 4-लेन सड़क के निर्माण के लिए अनुमति दे दी है.  बंधा का निर्माण होने से बारिश के मौसम में सैन्य भूमि पर होने वाले जलभराव से स्थायी रूप से मिल निजात जाएगा.  छावनी क्षेत्र में रहने वाले सेना के अधिकारियों व आम नागरिकों को एयरपोर्ट आने-जाने के लिए सीधी कनेक्टीविटी मिलेगी.

क्या है LDA का प्लान?
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तीसरे हिस्से के तहत पिपराघाट से शहीद पथ के बीच गोमती नदी के दाहिने हिस्से पर 5.8 किलोमीटर लंबे  बंधे का निर्माण होना है. इसमें बंधे का 2.8 किलोमीटर हिस्सा छावनी क्षेत्र है. इसके लिए लगभग 21.81 हेक्टेयर सैन्य भूमि चाहिए थी. इस संबंध में दिल्ली में एक बैठक के दौरान सैन्य अधिकारियों के समक्ष परियोजना पेश की गई थी. मंत्रालय ने सेना की भूमि पर बंधा व 4-लेन सड़क का निर्माण कराने परमिशन दे दी है.

Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार

lucknow news LDA LAND ARMY

प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस बंधे और फोर लेन के लिए सेना की ओर से कुछ जरूरी दिशानिर्देश मिले हैं. उनका पालन करते हुए निर्माण कार्य होगा.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Nov 2024 By Vikas kumar

Lucknow वालों के लिए बड़ी खबर, अब एयरपोर्ट तक मिलेगी सीधे कनेक्टिविटी, LDA इस रोड को बनाएगा 4 लेन, जानें- रूट

Lucknow News

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब एक खास फोर लेन रोड बनेगी. इसके लिए सेना ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को जमीन दे दी है. जानकारी के अनुसार पिपराघाट से शहीद पथ के बीच ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण के लिए सेना ने एलडीए को जमीन दी है. लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परियोजना के सम्बंध में दिल्ली में सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

रक्षा मंत्रालय ने एलडीए को छावनी क्षेत्र की 21.81 हेक्टेयर भूमि पर बंधा व 4-लेन सड़क के निर्माण के लिए अनुमति दे दी है.  बंधा का निर्माण होने से बारिश के मौसम में सैन्य भूमि पर होने वाले जलभराव से स्थायी रूप से मिल निजात जाएगा.  छावनी क्षेत्र में रहने वाले सेना के अधिकारियों व आम नागरिकों को एयरपोर्ट आने-जाने के लिए सीधी कनेक्टीविटी मिलेगी.

क्या है LDA का प्लान?
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तीसरे हिस्से के तहत पिपराघाट से शहीद पथ के बीच गोमती नदी के दाहिने हिस्से पर 5.8 किलोमीटर लंबे  बंधे का निर्माण होना है. इसमें बंधे का 2.8 किलोमीटर हिस्सा छावनी क्षेत्र है. इसके लिए लगभग 21.81 हेक्टेयर सैन्य भूमि चाहिए थी. इस संबंध में दिल्ली में एक बैठक के दौरान सैन्य अधिकारियों के समक्ष परियोजना पेश की गई थी. मंत्रालय ने सेना की भूमि पर बंधा व 4-लेन सड़क का निर्माण कराने परमिशन दे दी है.

lucknow news LDA LAND ARMY

प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस बंधे और फोर लेन के लिए सेना की ओर से कुछ जरूरी दिशानिर्देश मिले हैं. उनका पालन करते हुए निर्माण कार्य होगा.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/big-news-for-lucknow-direct-connectivity-to-airport-lda-will-make-pipra-ghat-saheedpath-road-4-lane-know-route/article-16179
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है