UP Weather Updates: यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें किस जिले में क्या है हाल, कितना है तापमान?
इस वर्ष अप्रैल महीने में भीषण गर्मी पड़ने के बाद मई के दूसरे सप्ताह से तापमान में गिरावट और गर्मी कम होती हुई नजर आ रही है। मई में तेज तापमान, धूप, और लू से काफी बचाव नजर आ रहा है, जहां लोग दोपहर में निकलना कम कर चुके थे वहीं अब लोग आराम से अपना कारोबार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 42 डिग्री सेल्सियस से घटकर 34 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान आ गया है, जिससे मौसम काफी ठंडा है।
मौसम विभाग के मुताबिक 6 मई से 13 मई तक का मौसम उत्तर प्रदेश में काफी ठंडा रहेगा। आज 10 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे बारिश होने की संभावना बन रही है, तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से बनने वाले चक्रवर्ती हवा 30 - 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे, 8 मई को आंधी और तेज हवाएं देखने को भी मिला था।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो वहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार था हालांकि अभी 34 डिग्री सेल्सियस है, कल रात्रि 9 मई को लखनऊ में ठंडी हवाएं और थोड़े बादल छाए हुए थे। तापमान में गिरावट होने के नाते लखनऊ में भी मौसम काफी हद तक ठंडा है और बदले लगे हुए हैं, बारिश की संभावना बन रही है।
उत्तर प्रदेश में स्थित बाकी शहरों की बात करें तो वाराणसी में 34 डिग्री सेल्सियस का तापमान है, आगरा में 37 डिग्री सेल्सियस का तापमान है, कानपुर में 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान है, गोरखपुर में 33 डिग्री सेल्सियस का तापमान है, अयोध्या में 33 डिग्री सेल्सियस का तापमान है, बस्ती में 33 डिग्री सेल्सियस का तापमान है, देवरिया में 32 डिग्री सेल्सियस का तापमान है और कुशीनगर में 32 डिग्री सेल्सियस का तापमान है। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में सभी राज्यों में तापमान में गिरावट हुई है और मौसम ठंडा है, साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।