यूपी के इस लड़के ने कर दिया कमाल, Basti में खुशी की लहर, 70 हजार लगाकर मचाई धूम

Basti News In Hindi

यूपी के इस लड़के ने कर दिया कमाल, Basti में खुशी की लहर, 70 हजार लगाकर मचाई धूम
basti news electric tractor

Basti News In Hindi: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में एक युवक ने शानदार काम किया है. युवक के काम की चर्चा हर ओर हो रही है. युवक ने एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाया है. इससे न सिर्फ खेती के काम हो रहें हैं बल्कि माल की ढुलाई भी हो रही है. गौर स्थित गोनहा गांव निवासी अजीत वर्मा ने यह ट्रैक्टर बनाया है. इसे 3 घंटे तक चार्ज करने के बाद खेती के काम में लाया जा सकता है. स्थानीय लोग भी अजीत के इस काम की काफी तारीफ कर रहे हैं.

मुंबई में टाइल्स और राजगीर का काम करने वाले अजीत 12वीं पास हैं. हालांकि इस दौरान वह यूट्यूब पर टेक्निकल वीडियो देखते रहते हैं. ट्रैक्टर के बारे में एक वीडियो देखते हुए अजीत ने एक दिन इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाने की ठानी. ट्रैक्टर के कलपुर्जे अलग-अलग जगह से खरीद कर उन्होंने घर में ही यह काम शुरू किया.

उनके ट्रैक्टर लंबाई 6 फीट और ढाई फीट चौड़ाई है. ट्रैक्टर को ऑपरेट करने के लिए 1500 वॉट का मोटर और 80 mah चार बैटरी लगाई है. इसको बिजली से फुल चार्ज होने में 2 से ढाई घंटे का वक्त लगात है. इसे बनाने में सिर्फ 70 हजार रुपये लगे हैं. इसमें छोटी ट्रॉली, तीन फार कल्टीवेर और तीन तावा हैरो शामिल है. अजीत को यह सब बनाने में 1 महीने लगे. ढाई घंटे की चार्जिंग के बाद यह ट्रैक्टर 3 घंटे तक काम करता है. 

गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश यह भी पढ़ें: गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश

On

About The Author