Ambala Shamli Expressway: यूपी से सीधा जुड़ेगा हरियाणा, अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली, बन रहा ये एक्सप्रेस वे

ambala shamli expressway

Ambala Shamli Expressway: यूपी के शामली से हरियाणा के अंबाला तक निर्माणाधीन Ambala Shamli Expressway से पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान और यूपी  को 120 किलोमीटर के एक्‍सप्रेसवे पर से फायदा मिलेगा. यह एक्‍सप्रेसवे 6 लेन का होगा और इस पर करीब 3,660 करोड़ रुपये लागत आने के आसार हैं. इस एक्सप्रेस वे को 3 कंपनियां मिलकर बना रहीं हैं,

हरियाणा में एक्सप्रेसवे 75 किलोमीटर, उत्तर प्रदेश में 45 किलोमीटर होगा. यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और उत्तर प्रदेश में सहारनपुर व शामली जिले में बनेगा. इस एक्‍सप्रेसवे के लिए अंबाला में 58, यमुनानगर के 12 और शामली जिले की 24 गांवों की जमीन अधिग्रहित हुई है.

कहां से शुरू होकर कहां खत्म होगा ये एक्सप्रेसवे?
अंबाला-शामली एक्‍सप्रेसवे अंबाला-चंडीगढ़ रोड से शुरू होगा.  फिर कुरुक्षेत्र, करनाल व यमुनानगर होते हुए उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एंटर करेगा और दिल्ली- शामली-सहारनपुर फोरलेन को जोड़ते हुए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में जाकर मिलेगा. शामली में थाना भवन इसका आखिरी प्वाइंट है.

यूपी में इस रेल रूट पर काम तेज, घाघरा नदी पर बनेगा पुल, लखनऊ जाना होगा आसान यह भी पढ़ें: यूपी में इस रेल रूट पर काम तेज, घाघरा नदी पर बनेगा पुल, लखनऊ जाना होगा आसान

अंबाला-शामली एक्‍सप्रेसवे के बनने से हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्‍थान और चंडीगढ़ को फायदा होगा. इस एक्‍सप्रेसवे के बन जाने से वेस्ट यूपी के साथ हरियाणा के उत्तरी व पश्चिमी जिलों, पश्चिमी राजस्‍थान और पंजाब की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी. अभी अंबाला से शामली जाने के लिए कोई सीधा रास्‍ता नहीं है और करनाल होकर जाना पड़ता है. इसमें दो से ढाई घंटे लग जाते हैं, लेकिन एक्सप्रेसवे बनने के बाद एक से डेढ़ घंटे में ही यह सफर पूरा हो जाएगा.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Jun 2024 By Vikas kumar

Ambala Shamli Expressway: यूपी से सीधा जुड़ेगा हरियाणा, अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली, बन रहा ये एक्सप्रेस वे

Ambala Shamli Expressway: यूपी के शामली से हरियाणा के अंबाला तक निर्माणाधीन Ambala Shamli Expressway से पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान और यूपी  को 120 किलोमीटर के एक्‍सप्रेसवे पर से फायदा मिलेगा. यह एक्‍सप्रेसवे 6 लेन का होगा और इस पर करीब 3,660 करोड़ रुपये लागत आने के आसार हैं. इस एक्सप्रेस वे को 3 कंपनियां मिलकर बना रहीं हैं,

हरियाणा में एक्सप्रेसवे 75 किलोमीटर, उत्तर प्रदेश में 45 किलोमीटर होगा. यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और उत्तर प्रदेश में सहारनपुर व शामली जिले में बनेगा. इस एक्‍सप्रेसवे के लिए अंबाला में 58, यमुनानगर के 12 और शामली जिले की 24 गांवों की जमीन अधिग्रहित हुई है.

कहां से शुरू होकर कहां खत्म होगा ये एक्सप्रेसवे?
अंबाला-शामली एक्‍सप्रेसवे अंबाला-चंडीगढ़ रोड से शुरू होगा.  फिर कुरुक्षेत्र, करनाल व यमुनानगर होते हुए उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एंटर करेगा और दिल्ली- शामली-सहारनपुर फोरलेन को जोड़ते हुए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में जाकर मिलेगा. शामली में थाना भवन इसका आखिरी प्वाइंट है.

अंबाला-शामली एक्‍सप्रेसवे के बनने से हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्‍थान और चंडीगढ़ को फायदा होगा. इस एक्‍सप्रेसवे के बन जाने से वेस्ट यूपी के साथ हरियाणा के उत्तरी व पश्चिमी जिलों, पश्चिमी राजस्‍थान और पंजाब की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी. अभी अंबाला से शामली जाने के लिए कोई सीधा रास्‍ता नहीं है और करनाल होकर जाना पड़ता है. इसमें दो से ढाई घंटे लग जाते हैं, लेकिन एक्सप्रेसवे बनने के बाद एक से डेढ़ घंटे में ही यह सफर पूरा हो जाएगा.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/ambala-shamli-expressway-route-map-news-up-to-haryana-via-delhi/article-14280
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है