गोरखपुर लखनऊ लिंक Expressway की हालत उद्घाटन से पहले खराब! एक लेन बंद

गोरखपुर से अम्बेडकरनगर जाने वाली एक लेन पर आवागमन बंद कर दिया गया है

गोरखपुर लखनऊ लिंक Expressway की हालत उद्घाटन से पहले खराब! एक लेन बंद
गोरखपुर लखनऊ लिंक Expressway की हालत उद्घाटन से पहले खराब! एक लेन बंद

गोरखपुर से अम्बेडकरनगर जाने वाली एक लेन पर आवागमन बंद कर दिया गया है। यहां कम्हरियाघाट में सरयू नदी पर बने पुल के अप्रोच मार्ग से सड़क के नीचे से मिट्टी खिसक गई है। मामला शासन के संज्ञान में आने पर सड़क की मरम्मत के लिए यूपीडा के साथ सेतु निगम को भी लगाया गया है। साथ ही यूपीडा ने अप्रोच मार्ग के किनारे खनन पर रोक लगा दी है।

अखिलेश बोले. देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे

पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे को गोरखपुर से जोड़ने के लिए लिंक एक्‍सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच, कम्‍हरियाघाट में सरयू नदी में बने पुल के एप्रोच मार्ग से करीब 30 मीटर तक सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक गई है। इसकी वजह से गोरखपुर से अंबेडकरनगर जाने वाली लेन को बंद कर दिया गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस पर योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलश यादव ने अकाउंट पर लिखा है. प्रति किलोमीटर के हिसाब से देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जो कि 2022 में बनकर तैयार होना था। भाजपा सरकार के हर कार्य की तरह इंतजार की लाइन में लगा है। जनता कह रही है लागत जब कई गुना बढ़ा दी गई है

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले को मिलेगी नई बसें, क्षेत्रीय यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

, तो राइडिंग क्वॉलिटी भी उतनी ही अच्छी होनी चाहिए। अब कम से कम 2027 तक तो इसे इतने अच्छे तरह से बनाकर तैयार कर लें कि गोरखपुर वापस जाने में आसानी हो मतलब झटका कम लगे। लखनऊ तक के सफर को आसान बनाने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से पहले ही एक लेन को बंद कर दिया गया। बेतरतीब खनन के चलते कम्हरियाघाट में सरयू नदी पर बने पुल के अप्रोच मार्ग से करीब 20 से 30 मीटर तक सड़क के नीचे से मिट्टी खिसक गई है। इसके चलते गोरखपुर से आंबेडकरनगर जाने वाली एक लेन पर आवागमन बंद कर दिया गया है। मामला शासन के संज्ञान में आने पर सड़क की मरम्मत के लिए यूपीडा के साथ सेतु निगम को भी लगाया गया है। साथ ही यूपीडा ने अप्रोच मार्ग के किनारे खनन पर रोक लगा दी है।

Read Below Advertisement

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में नए बस स्टेशन से शुरू होगा बसों का संचालन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

गोरखपुर लिंक एक्‍सप्रेसवे पर मिट्टी धंसने से लेन बंद

लिंक एक्सप्रेस-वे का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है। उसपर अभी निर्माण में लगे वाहन ही चल रहे हैं। सरयू नदी की दिशा बदलने से पुल के अप्रोच से मिट्टी खिसक गई है। शासन को भी इससे अवगत करा दिया गया है। लो लैंड एरिया होने के चलते अक्सर ऐसी दिक्कतें आती हैं। सेतु निगम पुल के निर्माण का विशेषज्ञ है, उसके पास संसाधन हैं। कांट्रेक्टर की मदद से ही सेतु निगम की देखरेख में जल्द अप्रोच मार्ग को सही करा दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था यूपीडा ने प्रशासन को बताया था कि लिंक एक्सप्रेस-वे का लगभग 98 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसे आवागमन के लिए खोला जा सकता है। इसके बाद प्रशासन सीएम योगी आदित्यनाथ से इसके लोकार्पण की तैयारी में था। अब यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अफसरों ने तुरंत मरम्मत कार्य के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में भूमि रजिस्ट्री को लेकर अपडेट, मिलेगी छूट

गोरखपुर से लोग वाहन से फर्राटा भरते हुए बेलघाट से आगे कम्हरियाघाट तक पहुंच रहे हैं। आगे जाने पर लेन बंद होने पर लोग करीब तीन किलोमीटर पीछे आने के बाद या तो विपरीत लेन से आगे जा रहे हैं, या फिर सरयू नदी पर बने सेतु निगम के दूसरे पुल से आगे की यात्रा करने को मजबूर हैं। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग पहली पसंद बना हुआ है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से कम्हरियाघाट पर पुल पर बने एक लेन के बंद होने से उनको दिक्कत हो रही है।

वे गोरखपुर से फर्राटा भरते हुए पहुंच तो जा रहे हैं, लेकिन पता चल रहा है कि पुल के अप्रोच मार्ग से पहले करीब 46.500 किमी पर लेन को बंद कर दिया गया है। इसके आगे अप्रोच सड़क के नीचे से पूरी तरह से मिट्टी खिसक गई है। एहतियात के तौर पर इस लेन को बंद कर दिया गया है। इसके चलते लोगों को लौटना पड़ रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर-फोरलेन बाईपास एनएच-27 पर ग्राम जैतपुर के पास से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ जिले के सालारपुर में जुड़ रहा है। 7283.28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 91.35 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर, आंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ जिले के लोग सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने के बाद इसके उद्घाटन की तैयारी है।

On

ताजा खबरें

पाकिस्तान के कब्जे में काशी की बेटी शिवांगी सिंह? जानिए क्या है खबर की सच्चाई
बिना गारंटी ₹5 लाख तक का लोन! यूपी सरकार की नई योजना से युवाओं को बड़ा फायदा
अखिलेश यादव के पोस्ट से उठा नया विवाद: क्या ऑपरेशन सिंदूर पर उठ रहे हैं सवाल?
भारत मां का लाल सूरज सिंह यादव अमर रहे: शहीद को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
यूपी में भूमि रजिस्ट्री को लेकर अपडेट, मिलेगी छूट
यूपी के इस शहर में बनेगा नई ग्रीनफील्ड सड़क, मिलेगा आर्थिक विकास को बढ़ावा
यूपी के इस जिले में नदी पर बनेगा नया पुल, लाखो लोगो को होगा फायदा
यूपी में बनेगा यह कॉरिडोर, सीएम ने माँगा प्रस्ताव
यूपी के इस जिले में बनेगा 10 किलोमीटर लंबा पुल, सर्वे हुआ पूरा
यूपी के इस ज़िले में सड़क होगी चौड़ी, जाम से मिलेगी निजात