यूपी के इस ज़िले में सड़क होगी चौड़ी, जाम से मिलेगी निजात
सड़क चौड़ीकरण और विकास की नई दिशा
यूपी के हाथरस शहर में मथुरा के दाऊजी जाने वाले रास्ते को सुगम बनाएं जाने की कवायद शुरू की जा रही है. हाथरस से दाऊजी के लिए जाने वाले कोटा मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा इस मार्ग का चौड़ीकरण भी किया जाना सुनिश्चित है. इस चौड़ीकरण के लिए लगभग 22.66 करोड रुपए का प्रस्ताव बनाया गया है. वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई 3.75 मी तय किया गया है. जिसे बढ़ाकर 5.50 मीटर तक योजना तैयार की गई है.
हाथरस से मथुरा जनपद दाऊजी जाने के लिए कोटा जाने वाले मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा. करीब करीब 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने का डीपीआर तैयार किया गया है. इस रास्ते में चौड़ीकरण से वाहन चालकों की परेशानी से मुक्ति दिलाई जाएगी बड़े-बड़े वाहनों का भी आवागमन सहूलियत से होगा और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा ने कहा प्रस्ताव शासन को बनाकर भेज दिया गया है मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जाएगा.
परियोजनाएं की चुनौतियां और विरोध
सरकार ने निर्देश दिया है कि चौड़ीकरण कार्यों की गति सीमा बढ़ाई जाए लेकिन कुछ स्थानों पर स्थानीय व्यापारियों और निवासियों द्वारा विरोध और धरना प्रदर्शन किया जा रहा है व्यापारियों ने सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया और व्यापारियों ने अधिकारियों से मुलाकात भी की चौड़ीकरण के दौरान लगातार कई दुकानों को हटाया जाएगा और अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: यूपी के 50 हजार से ज्यादा गांवों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी यह सुविधाएंयूपी में सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य तीव्रता राज्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इसी विकास के दौरान कुछ स्थानों पर जमकर विरोध और चुनौतियां सामने देखने को मिल पा रहा है लेकिन सरकार की सक्रियता और योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन से इन समस्याओं का समाधान का रास्ता साफ किया जा रहा है इन प्रयासों से न केवल यातायात में वृद्धि होगी बल्कि राज्य की आर्थिक सामाजिक स्थिति में सुधार और सकारात्मक परिवर्तन किया जाएगा.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।