UP SI परीक्षा के विवादित सवाल पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Uttar Pradesh News

UP SI परीक्षा के विवादित सवाल पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
UP SI परीक्षा के विवादित सवाल पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न और उसके विकल्पों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इस मामले में अब प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है और इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है.डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न के विकल्पों को लेकर सरकार ने संज्ञान लिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी प्रश्न या विकल्प से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है.

 किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए. इस पूरे मामले की तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं और जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यूपी में फिर शुरू हो सकती है ब्राह्मण मुद्दे पर सियासत, SI परीक्षा के इस सवाल पर विवाद यह भी पढ़ें: यूपी में फिर शुरू हो सकती है ब्राह्मण मुद्दे पर सियासत, SI परीक्षा के इस सवाल पर विवाद

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है. प्रदेश के हर नागरिक की गरिमा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

UP में नई ट्रेन का तोहफा: गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन को मिली मंजूरी, देखें रूट  यह भी पढ़ें: UP में नई ट्रेन का तोहफा: गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन को मिली मंजूरी, देखें रूट

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है