देशभर में मार्च में ही तेज गर्मी, कई जगह 40°C पार: 14–15 मार्च से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

देशभर में मार्च में ही तेज गर्मी, कई जगह 40°C पार; 14–15 मार्च से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

मार्च का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है, अब ठंड पुरी तरह खत्म हो गई है. दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन अब मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं.

मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान धूलभरी आंधी, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

तेजी से बढ़ी गर्मी

मार्च के शुरुआती दिनों से ही देश के कई इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. राजस्थान के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है. वहीं दिल्ली में भी करीब 37 डिग्री तक दर्ज किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण ही अब प्री-मानसून गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय होने लगी हैं.

गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी यह भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

कुछ इलाकों में जारी रहेगी लू

जहां कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है, वहीं कुछ क्षेत्रों में गर्मी का असर अभी भी बना रह सकता है. इसके अलावा, कई इलाकों में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

UP Heat Wave Alert: लू के खतरे पर एक्शन में प्रशासन, DM ने जारी किए सख्त निर्देश यह भी पढ़ें: UP Heat Wave Alert: लू के खतरे पर एक्शन में प्रशासन, DM ने जारी किए सख्त निर्देश

राज्यों में मौसम का हाल

  • राजस्थान

14 से 15 मार्च के बीच धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

  • दिल्ली-एनसीआर

15 से 17 मार्च के बीच तेज हवाएं (30 से 50 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं. हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं.

  • पंजाब

15 मार्च के आसपास बारिश और तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है.

  • हरियाणा और चंडीगढ़

15 से 17 मार्च के बीच आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है.

  • उत्तर प्रदेश

15 से 16 मार्च के बीच कई जिलों में मौसम बदल सकता है और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश

15 से 18 मार्च के बीच बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.

  • उत्तराखंड

15 से 16 मार्च को कुछ इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है.

  • पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश)

18 मार्च तक कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है.

  • मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़

13 से 16 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

  • तेलंगाना और आंध्र प्रदेश

15 से 18 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

  • गुजरात (सौराष्ट्र और कच्छ)

गर्मी पड़ने की आशंका, कई इलाकों में गर्मी और लू का असर जारी रह सकता है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Mar 2026 By Shobhit Pandey

देशभर में मार्च में ही तेज गर्मी, कई जगह 40°C पार: 14–15 मार्च से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

मार्च का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है, अब ठंड पुरी तरह खत्म हो गई है. दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन अब मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं.

मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान धूलभरी आंधी, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

तेजी से बढ़ी गर्मी

मार्च के शुरुआती दिनों से ही देश के कई इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. राजस्थान के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है. वहीं दिल्ली में भी करीब 37 डिग्री तक दर्ज किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण ही अब प्री-मानसून गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय होने लगी हैं.

कुछ इलाकों में जारी रहेगी लू

जहां कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है, वहीं कुछ क्षेत्रों में गर्मी का असर अभी भी बना रह सकता है. इसके अलावा, कई इलाकों में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

राज्यों में मौसम का हाल

  • राजस्थान

14 से 15 मार्च के बीच धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

  • दिल्ली-एनसीआर

15 से 17 मार्च के बीच तेज हवाएं (30 से 50 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं. हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं.

  • पंजाब

15 मार्च के आसपास बारिश और तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है.

  • हरियाणा और चंडीगढ़

15 से 17 मार्च के बीच आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है.

  • उत्तर प्रदेश

15 से 16 मार्च के बीच कई जिलों में मौसम बदल सकता है और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश

15 से 18 मार्च के बीच बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.

  • उत्तराखंड

15 से 16 मार्च को कुछ इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है.

  • पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश)

18 मार्च तक कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है.

  • मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़

13 से 16 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

  • तेलंगाना और आंध्र प्रदेश

15 से 18 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

  • गुजरात (सौराष्ट्र और कच्छ)

गर्मी पड़ने की आशंका, कई इलाकों में गर्मी और लू का असर जारी रह सकता है.

https://bhartiyabasti.com/india-news/strong-heat-across-the-country-in-march-itself-crossing-40/article-24947
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।