विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जमीनी स्तर पर जुट जाय कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ यादव

शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर के तैयारियों की समीक्षा की गई. सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे बूथ स्तर के तैयारियों की लगातार समीक्षा करने के साथ ही लोगों तक पार्टी के नीति, कार्यक्रम को लेकर जाय और उनके समस्याओं का अपने स्तर पर प्रभावी समाधान कराये या पार्टी कार्यालय पर सूचना दें जिससे पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद की जा सके. उन्होने बताया कि आगामी 5 अगस्त को खाटी समाजवादी पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयन्ती पार्टी कार्यालय पर मनाया जायेगा और 10 अगस्त को पूर्व सांसद फूलनदेवी की जयन्ती मनाया जायेगा.

मासिक बैठक में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, दयाशंकर मिश्र, राजाराम यादव, मो. श्वाले, समीर चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद  चौधरी, अरविन्द यादव, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, विवेक यादव, रजनीश पाठक आदि ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती से ही आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की मजबूत सरकार बनाने में सफल होगी. कहा कि देश और प्रदेश की जनता श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में चढावा चोरी, यूजीसी, पेपरलीक सहित अनेक शैक्षिक समस्याओं को  लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज, पैलेट गन चलाने, ए.के. 47 से हमला आदि को लेकर भारी रोष है. जनता बदलाव का मन बना चुकी है. ऐसे में हम समाजवादियों को जन भावना के अनुरूप लोगों से जुड़ना होगा.

बैठक में मुख्य रूप से हिमांशु सिंह रानू, इन्द्रसेन यादव, विवेक सिंह, अशोक यादव, गुलाब सोनकर, जयराज यादव, निजामुद्दीन, संजय गौतम, राम बहाल चौधरी, राम सिंह यादव, गुलाम गौस, युनूस आलम, सुरेश सोनकर, रामशंकर निराला, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर यादव, लालमन यादव, गीता भारती, सीताराम चौहान, विजय विक्रम आर्य, राघवेन्द्र सिंह, विजय लक्ष्मी, घनश्याम यादव, वीरेन्द्र चौधरी, हृदयराम यादव, राम प्रकाश सुमन, अशोक सिंह, जमील अहमद, नीलू सिंह, राहुल सिंह, वैजनाथ शर्मा, गंगा प्रसाद यादव, अब्दुल कलाम, मोनू यदुवंश, मुरलीधर पाण्डेय, प्रदीप यादव, ब्रम्हानन्द शर्मा, सदावृक्ष तिवारी, भोला पाण्डेय, रमेश कुमार गौतम, चन्द्रभान यादव आदि उपस्थित रहे. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
01 Aug 2026 By Vikas kumar

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/workers-should-get-involved-at-the-grassroots-level-in-preparations/article-25848
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है