पदोन्नति आदेश जारी न करने से शिक्षकों में रोषः 1 दिसंबर से बीएसए कार्यालय पर होगा अनिश्चितकालीन धरना

 पदोन्नति आदेश जारी न करने से शिक्षकों में रोषः 1 दिसंबर से बीएसए  कार्यालय पर होगा अनिश्चितकालीन धरना
पदोन्नति आदेश जारी न करने से शिक्षकों में रोषः 1 दिसंबर से बीएसए कार्यालय पर होगा अनिश्चितकालीन धरना

बुधवार को  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में  पदोन्नति आदेश जारी न करने को लेकर शिक्षकों का आक्रोश गूंजा. संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि धरने के दौरान बीएसए ने 20 नवम्बर तक  पदोन्नति आदेश जारी  करने का आश्वासन दिया था किन्तु वे मुकर गये और ब्लाकों पर त्रुटि पूर्ण वरिष्ठता सूची भेजकर 23 और 25 नवम्बर को ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर काउन्सिंिलग करने का निर्देश दे दिया. इससे  पदोन्नति आदेश  प्रक्रिया फिर उलझ गयी. शिक्षक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. चेतावनी दिया कि यदि त्रुटि पूर्ण बनायी गयी वरिष्ठता सूची में सुधारकर जनपद स्तर पर काउन्सिलिंग कराकर पदोन्नित आदेश जारी  न हुआ तो 1 दिसंबर से बीएसए  कार्यालय पर होगा अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा.

संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि वरिष्ठता सूची में अनेक त्रुटियां एवं विसंगतियां हैं, जिनका पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुरूप तत्काल निराकरण कर संशोधित सूची जारी की जाए. साथ ही शासनादेश एवं विभागीय सेवा नियमों के अनुसार पात्र शिक्षकों की वरिष्ठता एवं निर्धारित प्राथमिकता के आधार पर जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक जूनियर हाईस्कूल तथा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय के रिक्त पदों पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष पदोन्नति नगर क्षेत्र के साथ सुनिश्चित की जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि ’’30 नवंबर 2026 तक वरिष्ठता सूची का संशोधन करते हुए पदोन्नति आदेश जारी नहीं किए गए तो संगठन 1 दिसंबर 2026 से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बस्ती पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा. संगठन शिक्षकों के सेवा संबंधी अधिकारों की रक्षा के लिए संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा.

श्री शुक्ल ने बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत संगठन द्वारा जनपद के सभी विकासखंडों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा ब्लॉकों  का  क्षेत्रीय सम्मेलनों की तिथियां घोषित की जाएंगी. उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षकों से संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा शिक्षक हितों के इस महत्वपूर्ण संघर्ष में सहयोग करने का आवाहन किया.

वाल्टरगंज चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए आगे आए ऐश्वर्य राज सिंह, कर्मचारियों और किसानों को दिया भरोसा यह भी पढ़ें: वाल्टरगंज चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए आगे आए ऐश्वर्य राज सिंह, कर्मचारियों और किसानों को दिया भरोसा

बैठक में मुख्य  जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द दूबे, संयुक्त मंत्री राजकुमार सिंह, सदर अध्यक्ष शैल कुमार शुक्ल, अम्बिका पाण्डेय ने कहा कि  पदोन्नति आदेश जारी न करके बीएसए ने मामले को उलझा दिया है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कहा कि शिक्षकों की एकजुटता से ही समस्या का समाधान होगा.

Basti News: कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी यह भी पढ़ें: Basti News: कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी

प्रेस क्लब सभागार  में हुई बैठक में मुख्य रूप से नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, अमित कुमार पाण्डेय, पटेश्वरी निषाद, रजनीश मिश्रा, आनन्द प्रताप सिंह, आशुतोष पाण्डेय, अभिषेक उपाध्याय, अनिल कुमार, कैलाश नाथ, हरीश चौधरी, आशुतोष शुक्ला, विपिन कुमार शुक्ल, कृष्ण कुमार, अरविंद, सचिन शुक्ल, संतोष कुमार शुक्ल, बृजेश पाण्डेय, मुक्ति नाथ वर्मा, गिरजेश उपाध्याय, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, धर्मराज, विनोद कुमार यादव, विकास पाण्डेय, प्रदीप मिश्र, ओम प्रकाश पाण्डेय, स्कंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, मुकेश कुमार, यशपाल सिंह, कन्हैयालाल, शिवम शुक्ला, राजेश कुमार, मो. याकूब, विवेक कुमार शुक्ल, प्रणव मिश्रा, मो. सलाम, ओंकार उपाध्याय, रघुवर दयाल, नरेन्द्र द्विवेदी, प्रेम शंकर वर्मा, पवन सिंह, दीपक कुमार, गौरव सिंह, अनूप सिंह, गौरव तिवारी, संतोष शुक्ला, मनोज मिश्र, रीता शुक्ला, रूसीला दिवाकर, वैभव कन्नौजिया, अभिराम वर्मा, रवीन्द्र नाथ, लालेन्द्र कन्नौजिया, राजकुमार पाल, राजीव कुमार पाण्डेय, विवेक उपाध्याय, कुलदीप कुमार त्रिपाठी, उपेन्द्र पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, जनार्दन शुक्ल, बुद्धिराम यादव एवं रामप्रकाश यादव सहित संघ के अनेक पदाधिकारी, शिक्षक शामिल रहे. 

Basti News: दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान यह भी पढ़ें: Basti News: दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है