Basti News: दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान
मानव सेवा और समाज के प्रति समर्पण की अनूठी मिसाल पेश करते हुए संतपुर, द्विजेश मार्ग निवासी राधेश्याम सेवानिवृत्ति लैब टेक्नीशियन एवं उनकी पत्नी निर्मला देवी सेवानिवृत्ति महिला हेल्थ सुपरवाइजर ने मृत्यु के उपरांत अपना पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज बस्ती को दान करने की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है. मंगलवार, 17 नवम्बर को दंपती ने देहदान से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर लिया.
दंपती के इस निर्णय को चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. देहदान के माध्यम से मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना का व्यावहारिक अध्ययन करने का अवसर मिलेगा, जिससे चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में ज्ञान और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा.
राधेश्याम और निर्मला देवी का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने अपने इस निर्णय से संदेश दिया है कि मृत्यु के बाद भी मानव शरीर चिकित्सा शिक्षा और मानव कल्याण के काम आ सकता है. दंपती का यह संकल्प देहदान के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है. उनका मानना है कि जीवन के बाद भी उनका शरीर मानवता की सेवा में उपयोगी हो सके, इससे बड़ी संतुष्टि और क्या हो सकती है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है