वाल्टरगंज चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए आगे आए ऐश्वर्य राज सिंह, कर्मचारियों और किसानों को दिया भरोसा

गोविन्दनगर चीनी मिल के आन्दोलित श्रमिकों, किसानों से मिले रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह

वाल्टरगंज चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए आगे आए ऐश्वर्य राज सिंह, कर्मचारियों और किसानों को दिया भरोसा
वाल्टरगंज चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए आगे आए ऐश्वर्य राज सिंह, कर्मचारियों और किसानों को दिया भरोसा

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने मंगलवार को वाल्टरगंज स्थित गोविन्दनगर चीनी मिल पहुंचकर लंबे समय से आन्दोलन कर रहे मिल कर्मचारियों और किसानों से मुलाकात किया.  इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिलाया. मिल क्षेत्र में पहुंचने पर कर्मचारियों, किसानों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया. ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि गोविन्दनगर चीनी मिल को फिर से चलाये जाने, श्रमिकों, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने के लिये उनका हर संभव प्रयास जारी रहेगा.

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि वाल्टरगंज चीनी मिल के कर्मचारियों और किसानों के साथ उनका जुड़ाव काफी पुराना है. उनका संघर्ष किसी पद पर रहने तक सीमित नहीं रहा है. मिल गेट पर धरने से लेकर जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के सामने भी कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इतने वर्षों से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों और किसानों के चेहरों पर आज भी उम्मीद दिखाई दे रही है. यह देखकर उन्हें संतोष हुआ. वाल्टरगंज चीनी मिल केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं है, बल्कि इससे हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है. मिल चलने से पूरे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों और किसानों का संघर्ष जल्द सफल होगा और उन्हें उनका हक मिलेगा. साथ ही वाल्टरगंज चीनी मिल की पुरानी रौनक एक बार फिर लौटेगी.

इस दौरान राधेश्याम चौधरी, सुनील पाण्डेय, अजय सिंह, विवेक चौधरी, रवि तिवारी, अमरनाथ       चौधरी, सौरभ रायल, बब्बू खान, अतुल सिंह, रंजीत सिंह, रहमान खान, ऋषि सिंह, मन्नू सिंह, राजेश सिंह, शिवा पटवा और चंद्रभूषण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है