बाल दिवस पर कांग्रेस नेत्री मन्जू पाण्डेय ने छात्रों में किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण
शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मन्जू पाण्डेय ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन बाल दिवस के अवसर पर शहर के प्राथमिक विद्यालय बैरिहवां में पठन-पाठन एवं लेखन सामग्री का वितरण किया. कांग्रेस नेता मन्जू पाण्डेय ने हर्षोल्लास के माहौल में बच्चों से संवाद बनाया और चाचा नेहरू के बारे में बताते हुए कहा कि आज का बच्चा नये भारत का भविष्य है,
कठिन परिश्रम से की गई पढाई कभी व्यर्थ नहीं जाती है, बडो का सम्मान एवं आज्ञाकारी बनकर बच्चे मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते है.
इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता अवधेश सिंह नें बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जिनका उत्तर बच्चों नें गर्मजोशी से दिया. शैक्षणिक सामग्री वितरण में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल तिवारी एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मन्जू यादव, आंगनवाड़ी ममता एवं सहायिका किरन आदि लोग उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है