रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बस्ती. राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी का बुधवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बड़े वन के निकट प्रदेश महासचिव और रूधौली विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार अरूणेन्द्र पटेल के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया. वे सड़क मार्ग से गोरखपुर जा रहे थे.
पार्टी नेताओं का उत्साहवर्धन करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव सिर पर है. संगठन की मजबूती के लिये जमीनी धरातल पर प्रयास और तेज किया जाय. प्रदेश महासचिव और रूधौली विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार अरूणेन्द्र पटेल ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी को भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल का चित्र भेंट किया. इस दौरान उनके समर्थक अरूणेन्द्र पटेल को रूधौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने का आग्रह कर रहे थे.
स्वागत करने वालों में सुरेन्द्र चौधरी श्री राम मौर्य मुन्नीलाल मास्टर रामकृपाल चौहान अभय पटेल नागेंद्र कुमार प्रदीप चौधरी गोरखनाथ चौधरी इंद्र बहादुर यादव शिवराम चौधरी उमेश कनौजिया शाहिद , शोभित चौधरी, आकाश कुमार, अब्दुल करीम रियाजुद्दीन सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है