बस्ती में त्योहारों पर कहीं परेशानी हो तो यहां करें फोन, प्रशासन ने जारी किया नंबर

Basti News

बस्ती में त्योहारों पर कहीं परेशानी हो तो यहां करें फोन, प्रशासन ने जारी किया नंबर
बस्ती में त्योहारों पर कहीं परेशानी हो तो यहां करें फोन, प्रशासन ने जारी किया नंबर

 दीपावली, लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन और छठ पूजा को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है. त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने की. बैठक में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, बिजली, अग्निशमन और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई. डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं. इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ समय रहते जरूरी इंतजाम पूरे कर लें.

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को भी सक्रिय रखने को कहा गया. अग्निशमन विभाग को त्योहारों के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं.

गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश यह भी पढ़ें: गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश

पटाखों की दुकानों पर अग्निशमन यंत्र रखना जरूरी

दीपावली पर पटाखों की दुकानों में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन यंत्र के साथ बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए. दुकानों के आसपास सुरक्षा मानकों का पालन भी कराया जाए.

वर्षों की उपेक्षा के बाद लालगंज-बिरितिया मार्ग को मिली विकास की सौगात यह भी पढ़ें: वर्षों की उपेक्षा के बाद लालगंज-बिरितिया मार्ग को मिली विकास की सौगात

सार्वजनिक स्थानों, पूजा स्थलों और घाटों पर सफाई, पेयजल और रोशनी की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा गया है. लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम होंगे. नदियों और जलाशयों में विसर्जन के दौरान गोताखोर, नाव और बचाव दल तैनात किए जाएंगे. छठ पूजा के घाटों पर भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं.

IGRS रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में नंबर-1, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने खोल दी निस्तारण की पोल! यह भी पढ़ें: IGRS रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में नंबर-1, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने खोल दी निस्तारण की पोल!

6 नवंबर से काम करेगा कंट्रोल रूम, इस नंबर पर करें शिकायत

त्योहारों के दौरान सूचना और शिकायतों के लिए कलेक्ट्रेट स्थित प्रशासनिक कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है. यह 6 नवंबर से काम करना शुरू करेगा. यहां कर्मचारियों की ड्यूटी अलग-अलग शिफ्ट में लगाई गई है. कंट्रोल रूम में मिलने वाली शिकायतों और सूचनाओं से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा.

किसी भी समस्या या सूचना के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 05542-247128 पर संपर्क किया जा सकता है.

10, 11 और 12 नवंबर को होगा प्रतिमा विसर्जन

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के निर्धारित रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाए. जुलूस के दौरान यातायात और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए. शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों पर नजर रखकर जरूरी कार्रवाई की जाए.

एसपी ने बताया कि लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम 10, 11 और 12 नवंबर को प्रस्तावित है. इसके लिए संबंधित अधिकारी पहले ही विसर्जन स्थलों और जुलूस के रास्तों का निरीक्षण कर लें, ताकि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है