गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश

गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश
गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश

मंगलवार को लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जयन्ती के उपलक्ष्य में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल के नेतृत्व में सरदार पटेल संदेश यात्रा निकाली गई. यात्रा का शुभारंभ जीआईसी ग्राउंड से हुआ, जहां महादेवा  विधायक दूधराम, मनोज चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर यात्रा को रवाना किया.

संदेश यात्रा गांधीनगर होते हुए कम्पनी बाग पहुंची. इसके बाद सुभाष चन्द्र बोस चौक और न्याय मार्ग से होते हुए सरदार पटेल स्मारक स्थल अमहट घाट पहुंची. यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही उनके विचारों और आदर्शों को साझा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया. यात्रा में ढोल-नगाड़े, घोड़े और रथ सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

इस अवसर पर विधायक दूधराम, रुधौली विधानसभा के समाजसेवी मनोज चौधरी और आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल संदेश यात्रा एकजुटता का संदेश देती है. जिस तरह सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था, उसी तरह हम सभी को आपसी भाईचारे और एकता के साथ उनके विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए. एकजुट रहकर ही समाज और देश का विकास संभव है.

वर्षों की उपेक्षा के बाद लालगंज-बिरितिया मार्ग को मिली विकास की सौगात यह भी पढ़ें: वर्षों की उपेक्षा के बाद लालगंज-बिरितिया मार्ग को मिली विकास की सौगात

यात्रा के नेतृत्वकर्ता सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने कहा कि पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी सरदार पटेल संदेश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सर्व समाज के लोगों की भागीदारी ने यात्रा को भव्य और सफल बनाया. उन्होंने कहा कि हमें सरदार पटेल के विचारों से प्रेरणा लेते हुए एकजुटता के साथ समाज के विकास के लिए कार्य करना चाहिए.

IGRS रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में नंबर-1, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने खोल दी निस्तारण की पोल! यह भी पढ़ें: IGRS रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में नंबर-1, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने खोल दी निस्तारण की पोल!

सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, संदीप निषाद, अजफरूल हक उर्फ ‘प्रिंस’, प्रदीप यादव, चंद्रगुप्त मौर्य और दिनेश गौतम ने कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के लोगों को एकजुट करना हम सभी की जिम्मेदारी है.

इस दौरान विनय चौधरी, डा. राजेश पटेल, शैलेंद्र राना, आकाश पटेल, राजेश मिश्र, नवीन सिंह,  अभिषेक चौधरी भुवर, अनिरुद्ध चौधरी, सर्वेश चौधरी, अमन राजभर, जुगल किशोर चौधरी, सुरेंद्र चौधरी राजा भैया, मुनव्वर राणा, चंद्रगुप्त मौर्य, दिनेश गौतम, रविंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, सोहन गौतम, राजविन्द कुमार गौतम,  राजा भैया, दूधनाथ पटेल, शमशेर, प्रशांत चौधरी, संदीप निषाद, अभिषेक चौधरी, शिवा गिरी, प्रदीप पटेल राना, पुष्कर चौधरी, डीके चौधरी, संजय चौधरी, इरशाद, अनुज, अनिल, सुधाकर, उमेश चौधरी, रामजीत पटेल, इरफान, विकास चौधरी, मनोज चौधरी, पिंटू चौधरी, लवकुश, सुधाकर पटेल, पवन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है