वर्षों की उपेक्षा के बाद लालगंज-बिरितिया मार्ग को मिली विकास की सौगात

वर्षों की उपेक्षा के बाद लालगंज-बिरितिया मार्ग को मिली विकास की सौगात
वर्षों की उपेक्षा के बाद लालगंज-बिरितिया मार्ग को मिली विकास की सौगात

 लालगंज-बिरितिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद महादेवा विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश का क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, ग्राम प्रधानों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया.

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कोप चौराहे पर ग्राम प्रधान अरुण चौधरी, हरिओम यादव, रामरक्षा यादव एवं साहिल कुमार ने स्वागत किया. लालगंज चौराहे पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने उनका अभिनंदन किया. वहीं ढोकवा में रमेश चौधरी एवं प्रदीप चौधरी तथा कचनी चौराहे पर राज बहादुर चौधरी एवं अजय यादव द्वारा स्वागत किया गया. विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पमालाओं एवं उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया.

 लालगंज-बिरितिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 11 किलोमीटर लंबाई की सड़क हेतु 34 करोड़ 60 लाख 61 हजार रुपये (3460.61 लाख रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है. लंबे समय से जर्जर एवं उपेक्षित इस मार्ग के विकास की मांग क्षेत्रवासी लगातार कर रहे थे. मार्ग के निर्माण से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक एवं व्यापारिक विकास को भी गति मिलेगी.

गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश यह भी पढ़ें: गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश

इस अवसर पर सुभाष यदुवंश ने भावुक होते हुए कहा कि लालगंज-बिरितिया मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि उनके बचपन की स्मृतियों से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा, ‘मैं इसी क्षेत्र की मिट्टी में पला-बढ़ा हूं. बचपन में इसी सड़क पर खेलते हुए बड़ा हुआ हूं. इस मार्ग की बदहाली और वर्षों से इसकी उपेक्षा को मैंने करीब से देखा है. मन में हमेशा यह पीड़ा रही कि जिस रास्ते से मेरी बचपन की यादें जुड़ी हैं, उसका विकास क्यों नहीं हो पा रहा है. आज इस मार्ग की स्वीकृति मिलना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी भावुक और संतोष का विषय है.’

IGRS रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में नंबर-1, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने खोल दी निस्तारण की पोल! यह भी पढ़ें: IGRS रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में नंबर-1, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने खोल दी निस्तारण की पोल!

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की इस पुरानी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष आग्रह एवं प्रस्ताव रखा गया था. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और प्रदेश सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को स्वीकृति प्राप्त हुई है. उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.

सुभाष यदुवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का संकल्प है कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है. ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी विकसित होने से रोजगार, व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होती है.

उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है. क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा.

इस दौरान क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला. लोगों ने कहा कि यह केवल एक सड़क की स्वीकृति नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही जनभावनाओं और मांगों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए एमएलसी सुभाष यदुवंश का धन्यवाद ज्ञापित किया.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है