Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग

Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग
Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग

जनपद के हर्रैया तहसील क्षेत्र में कथित फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के प्रयास का मामला सामने आया है. इस संबंध में  पतिला निवासी विक्रम गुप्ता ने जिलाधिकारी  को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

डी.एम.  को दिए गए शिकायती पत्र में विक्रम गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनके भाई लवकुश गुप्ता की 29 अगस्त 2026 को मुंबई में ट्रेन से मृत्यु हो गई थी. बाद में परिवार को जानकारी हुई कि उनके भाई की मृत्यु कथित तौर पर रीता देवी (41) के दबाव एवं प्रताड़ना के कारण आत्महत्या से हुई थी. इस संबंध में उनके पिता चौखई द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं कप्तानगंज थाने में शिकायत भी की गई थी.

शिकायतकर्ता का कहना है कि अब उन्हें जानकारी मिल रही है कि रीता गुप्ता कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर की नकल में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने आशंका जताई है कि ऐसा होने से भविष्य में परिवार और संपत्ति से संबंधित विवाद उत्पन्न हो सकते हैं.

बाल दिवस पर कांग्रेस नेत्री मन्जू पाण्डेय ने छात्रों में किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण यह भी पढ़ें: बाल दिवस पर कांग्रेस नेत्री मन्जू पाण्डेय ने छात्रों में किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण

विक्रम गुप्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि रीता गुप्ता द्वारा बनवाए गए निवास प्रमाण पत्र और उसमें लगाए गए दस्तावेजों की वैधता की जांच कराई जाए. जांच पूरी होने तक परिवार रजिस्टर में किसी भी प्रकार की अनधिकृत प्रविष्टि पर रोक लगाई जाए तथा संबंधित ग्राम पंचायत और पंचायत सचिव को आवश्यक निर्देश दिए जाएं.

इसके अलावा रीता गुप्ता के पूर्व में हुए कथित दो-तीन विवाहों और उनसे जुड़े तथ्यों की भी जांच कराने की मांग की गई है. शिकायतकर्ता ने मृतक लवकुश गुप्ता की मृत्यु से संबंधित प्रकरण, रीता गुप्ता की कथित भूमिका तथा मृतक का मोबाइल फोन और घटना से जुड़े कागजात उपलब्ध कराए जाने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है.

शिकायती पत्र में पूरे मामले की जांच सक्षम अधिकारियों की समिति गठित कर समयबद्ध तरीके से कराने और जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है. 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है