Basti News: डेढ़ लाख रुपये देकर जांच रिपोर्ट बदलवाने का आरोप, डीएम से शिकायत
बस्ती। प्राथमिक विद्यालय संभलपुर में तैनात सहायक अध्यापिका भारती महेंद्र सिंह ठाकुर के निलंबन से जुड़े मामले में ग्राम चमरौहा, सियरापार निवासी सलीमुननिशा और कविता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच दोबारा कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि निलंबन के बाद हुई जांच में सभी तथ्यों को ध्यान में नहीं रखा गया और एकतरफा रिपोर्ट तैयार की गई। सहायक अध्यापिका भारती महेंद्र सिंह ठाकुर पर विद्यालय में नियमित उपस्थित नहीं रहने, शिक्षण कार्य नहीं करने और प्रधानाध्यापिका जमीरुननिशा से गाली-गलौज करने सहित कई आरोप लगे थे। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कक्षा दो की छात्रा दरफाश खातून के साथ कक्षा में मारपीट की थी।
शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि जांच अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट को नजरअंदाज कर नई जांच में शिक्षिका को राहत देने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि जांच अधिकारी के स्थानांतरण के बाद बैक डेट में जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई। सलीमुननिशा और कविता ने जिलाधिकारी से जांच रिपोर्ट का दोबारा मूल्यांकन कराने और दो सदस्यीय नई जांच समिति गठित करने की मांग की है। उन्होंने समिति में महिला खंड शिक्षा अधिकारी को भी शामिल करने का अनुरोध किया है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है