यूपी में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और टीईटी को लेकर उठाई आवाज

यूपी में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और टीईटी को लेकर उठाई आवाज
यूपी में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और टीईटी को लेकर उठाई आवाज

पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, पदोन्नति में टीईटी से छूट और लंबित स्थानांतरण सूची जारी करने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित धरने में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संघ पदाधिकारी शामिल हुए. शिक्षकों ने सरकार से मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की आवाज बुलंद की. धरने के उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार और बीएसए को सौंपा गया.

धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन लंबे समय से उनकी जायज समस्याओं की अनदेखी की जा रही है. पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी की अनिवार्यता से मुक्ति और पदोन्नति में टीईटी से छूट जैसे मुद्दे शिक्षकों के भविष्य और सम्मान से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी के नाम पर परेशान करना उचित नहीं है. सरकार को शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और अधिकारों का सम्मान करते हुए इन मांगों पर गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए. संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा.

जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि एसटीएफ जांच के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न बंद किया जाए तथा स्थानांतरण पर लगी रोक हटाकर लंबित स्थानांतरण सूची जारी की जाए. ब्रिज कोर्स की परीक्षा से छूट देने के साथ पदोन्नति में टीईटी की बाध्यता समाप्त की जाए. इसके अलावा प्रोन्नति वेतनमान का लाभ देने, मृतक आश्रितों को शिक्षक पदों पर नियुक्ति करने की मांग की. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना सरकार और विभाग की जिम्मेदारी है.

जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि शीतकालीन अवकाश में स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने, द्वितीय शनिवार का अवकाश तथा उपार्जित अवकाश देने की मांग लंबे समय से की जा रही है. सरकार को इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए. धरने को मंगला मौर्या, मधुकर उपाध्याय, मुरलीधर वर्मा, राम प्यारे कन्नौजिया, डॉ अनूप सिंह, राम भवन, मो. असलम, वेद प्रकाश उपाध्याय, हरेंद्र यादव, रामसागर वर्मा, विवेक कान्त पाण्डेय, संजीव सिंह, बृजेश त्रिपाठी, डॉ गिरजेश चौधरी, अविनाश दूबे, सन्तोष पाण्डेय, शिवरतन, सन्तोष मिश्र, सुरेश गौंड, वीरेन्द्र शुक्ल, सनद पटेल, अखिलेश पाण्डेय, विजय भारती, समीउल्लाह अंसारी, आनन्द, अमित सिंह, दिनेश सिंह, शेषमणि, प्रवीन श्रीवास्तव, सुधीर तिवारी, बब्बन पाण्डेय, अश्वनी पाण्डेय आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और विभाग ने 12 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा. सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में शिक्षकों के हितों की लड़ाई को मजबूती से जारी रखने का संकल्प लिया.

धरने में मुख्य रूप से अशोक यादव, संजय यादव, अनीस अहमद, राजीव सिंह, असद जमाल, विजय यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, कैलाश मौर्य, चितरंजन वर्मा, नीरज पाण्डेय विवेकानन्द, विशाल द्विवेदी, अभिषेक सिंह, प्रेमनरायन चौधरी, दुर्गेश सिह, मानवेन्द्र त्रिपाठी, राजितराम, डॉ विनय पाण्डेय, पीयूष मिश्र, विनयराय, अवनीश पाल, राजू, घनश्याम, मनु प्रकाश, विचित्र प्रताप सिंह, अरूण पांडेय, प्रमोद पांडेय, गिरजेश कुमार सिंह, आशीष दूबे, चंद्रशेखर पाण्डेय, सोनिल, नवीन, रजनीश यादव, गौरव चौधरी, प्रदीप द्विवेदी, सुरेश सिंह, भीम, किरन , शारदा देवी , ज्योतसना बौद्ध, गीता सिंह, राजीव श्रीवास्तव, गिरजेश दूबे, देवेंद्र सिंह, विजय गिरी, महेंद्र चौधरी सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है