बस्ती में एसपी के निर्देश के बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा, पीड़ित ने लगाई गुहार

बस्ती में एसपी के निर्देश के बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा, पीड़ित ने लगाई गुहार
Basti News

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र में मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा बलईवीर गांव निवासी रिंकू पुत्र रामप्रकाश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दुबौलिया थानाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।

बीते 9 नवंबर 2026 को कटरिया गांव निवासी राजेन्द्र राजभर, जोखू राजभर और संजू पाल ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की थी। घटना के बाद उसने दुबौलिया थाने में शिकायत दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया और व्यक्तिगत रूप से मिलकर कार्रवाई की मांग की।रिंकू का कहना है कि पुलिस अधीक्षक ने दुबौलिया थानाध्यक्ष को जल्द मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

इसके बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में केवल 107, 116 और 151 के तहत कार्रवाई की है।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपितों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Basti News: डेढ़ लाख रुपये देकर जांच रिपोर्ट बदलवाने का आरोप, डीएम से शिकायत यह भी पढ़ें: Basti News: डेढ़ लाख रुपये देकर जांच रिपोर्ट बदलवाने का आरोप, डीएम से शिकायत

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है