राहुल गांधी, पप्पू यादव पर मुकदमे की कांग्रेस ने की निंदा, महेन्द्र श्रीवास्तव बोले- सच दबाने की कोशिश

Basti News

कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में मुकदमा दर्ज कराये जाने की कड़े शव्दों में निन्दा करते हुये कहा है कि श्रीराम मंदिर से चंदा डकैती मामले को लेकर भाजपा नेतृत्व और कुछ संगठन बौखला गये हैं. कहा कि सनातन का अपमान तो उन लोगों ने किया जिन्होने श्रीराम मंदिर से चंदा डकैती करके श्री अयोध्या धाम और मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के प्रति आस्था को कलंकित किया है.

कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव  ने कहा कि यदि श्रीराम मंदिर से चंदे की डकैती न हुई होती तो संसद भवन में सांसद पप्पू यादव को साधु वेश में प्रतिरोध क्यों करना पड़़ता. कहा कि भाजपा अभी भी चंदा चोरों के बड़े जिम्मेदारों को बचाने में लगी है. अभी तक सरकार ने एसआईटी की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया.  कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बात-बात पर निर्दोषों के मकानों पर बुल्डोजर चलवाकर लोगों को बेघर कर दिया जाता है किन्तु जब चंदा चोरोे पर बुल्डोजर चलाने की बात आयी तो ऐसा लगता है कि बाबा को बुल्डोजर मरम्मत में चला गया है. यह दोहरा चरित्र दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस जब तक समूचे मामले का सच सामने नहीं आ जाता रचनात्मक विरोध जारी रखेगी. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
02 Aug 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/congress-condemned-the-case-against-rahul-gandhi-pappu-yadav-mahendra/article-25851
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है