यूपी में फिर शुरू हो सकती है ब्राह्मण मुद्दे पर सियासत, SI परीक्षा के इस सवाल पर विवाद

यूपी में फिर शुरू हो सकती है ब्राह्मण मुद्दे पर सियासत, SI परीक्षा के इस सवाल पर विवाद
यूपी में फिर शुरू हो सकती है ब्राह्मण मुद्दे पर सियासत, SI परीक्षा के इस सवाल पर विवाद

यूपी में शंकराचार्य विवाद में सरकार घिरने के बाद क्या अब ब्राह्मणों के एक और विवाद में सरकार फंस जाएगी? दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.परीक्षा के एक प्रश्न पत्र की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है.  जिसमें पूछा गया है-  अवसर के अनुसार बदल जाने वाला. इस प्रश्न के उत्तर के लिए चार विकल्प दिए गए थे, जिसमे सदाचारी, पंडित, अवसरवादी और निष्कपट शामिल थे. अब इस सवाल को लेकर बहस छिड़ गई है और सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस मामले को लेकर योगी सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आएगी.

छात्र संगठन ने जताई नाराजगी

इस मुद्दे पर प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है. समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों का चयन बेहद सावधानी से होना चाहिए, ताकि किसी भी वर्ग या शब्द के अर्थ को लेकर विवाद की स्थिति न बने. उन्होंने यह भी कहा कि आयोग को इस प्रश्न की समीक्षा करनी चाहिए और आवश्यकता पड़े तो इसे परीक्षा से हटाने या इसके अंक सभी अभ्यर्थियों को देने पर विचार करना चाहिए.

निष्पक्षता की मांग

छात्रों ने मांग की है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए. उनका कहना है कि यदि किसी प्रश्न पर व्यापक आपत्ति सामने आती है तो परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था को तुरंत उस पर स्पष्टता देनी चाहिए. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है और कई अभ्यर्थी परीक्षा बोर्ड से आधिकारिक प्रतिक्रिया की मांग कर रहे हैं.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे इस महीने से चालू, यात्रियों को बड़ी राहत यह भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे इस महीने से चालू, यात्रियों को बड़ी राहत

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।