UP Politcs: योगी सरकार के खिलाफ अपने ही विधायक! कहा- हमें कड़ी आपत्ति है कि…
यूपी SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद
यह प्रश्न सही रूप से नहीं पूछा गया और इसके साथ ही वैदिक समाज के बदनाम करने की मानसिकता दिखाई देती है. उनका कहना है कि सही अर्थ में अवसर के अनुसार बदल जाने वाला शब्द “अवसरवादी” होता है, लेकिन विकल्पों में “पंडित” शब्द को शामिल करना वैदिक संस्कृति की मान्यताओं को आहत करने वाला है.
पत्र में कहा गया है कि इस तरह का प्रश्न न केवल परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाता है बल्कि सरकार की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास करता है. इससे जातीय तनाव पैदा होने और सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका भी जताई गई है. विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस प्रश्न को तैयार करने वाले प्रश्न-पत्र सेट करने वाली समिति के खिलाफ तत्काल विभागीय जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही भविष्य में प्रश्नों की सेटिंग में संवेदनशीलता, निष्पक्षता और सामाजिक सद्भाव का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए जाने की बात कही है.
यह भी पढ़ें: यूपी के संभल में नमाज रोकने पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो DM-SP पद छोड़ दें
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है