यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में हुई बारिश, इन जिलों में बारिश की संभावना

यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में हुई बारिश, इन जिलों में बारिश की संभावना
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में हुई बारिश, इन जिलों में बारिश की संभावना

फरवरी का महीना बीतने को है, हर देश में मार्च-अप्रैल महीने जैसी गर्मी पड़ रही है, देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी के पश्चात हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश हुई इसके बाद मौसम में परिवर्तन देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शनिवार और रविवार को मौसम सुहाना रहने वाला है, इसके साथ ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त 24, 25 और 26 फरवरी के मध्य में हल्की धूप के साथ आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है, जिसके कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। फरवरी महीने में इतनी गर्मी देखने के पश्चात, वैज्ञानिकों का मानना है कि इस वर्ष की गर्मी काफी भीषण होने वाली है। 

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले को भी मेट्रो की सौगात, 400 करोड़ रुपए की मंजूरी

उत्तर प्रदेश में कैसा रहने वाला है मौसम ?

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से केवल सुबह और रात्रि के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, बल्कि दिन के समय गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि "21 से 26 फरवरी के मध्य में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने वाला है, लेकिन बहराइच, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, गोंडा, सहारनपुर, कानपुर, सीतापुर, गोरखपुर, मेरठ, बलरामपुर, नोएडा, शामली और गाजियाबाद सहित 33 जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना है।"

यह भी पढ़ें: यूपी के इन शहरों को बनाया जाएगा स्मार्ट, 40 हज़ार करोड़ रुपए से बदलेगी सूरत

वर्षा होने के कारण तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड को महसूस किया जा सकता है और सुबह के समय कोहरा चने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 और 24 फरवरी को मौसम साधारण रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में बदलेगा थाने का पता, बनेगा नया हाईटेक भवन

बंगाल में कैसा रहने वाला है मौसम ?
बंगाल में स्थित कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में आंधी और वर्षा होने की चेतावनी घोषित की गई है, मौसम विभाग के मुताबिक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कोलकाता, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि "बीते कुछ दिनों से दक्षिण बंगाल के शहरों में रात्रि का तापमान साधारण से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है।"

यह भी पढ़ें: यूपी में अब लगेगा सुख सुविधा शुल्क, योगी सरकार इस तरह वसूलेगी शुल्क

झारखंड में कैसा रहने वाला है मौसम ?
21 फरवरी को झारखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश देखी गई, बल्कि कुछ क्षेत्रों में ओलावृति का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि "झारखंड की राजधानी समेत, खुंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में गरज-चमक के साथ बारिश देखी गई है। गुरुवार, 20 फरवरी को सुबह 8:30 बजे:-
- राजधानी रांची में 11.6 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।
- हालांकि, सरायकेला में 23.5 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।
- सिमडेगा में 10.5 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।
- लोहरदगा में 7.5 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।
- बोकारो में 2 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।"

यह भी पढ़ें: यूपी में संविदाकर्मियों के लिए बड़ी खबर, मानदेय में हुआ यह परिवर्तन

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहने वाला है मौसम?
प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों पर बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट देखी गई है। गुरुवार 20 फरवरी को संध्या के समय डलहौजी के ऊपरी पहाड़ों पर बर्फबारी और निचली क्षेत्र में बारिश फिर से शुरू हो गई। तीसा-भरमौर, पांगी और डलहौजी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी के साथ बारिश देखी जा रही है, इसके कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। बर्फबारी के कारण प्रदेश में अपमान माइनस डिग्री सेल्सियस में पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें: यूपी में 70 हज़ार की आबादी को अब मिलेगी बिना कटे बिजली

भारत में स्थित राज्यों में कल के तापमान की जानकारी:-
- दिल्ली :- न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस।
- हरियाणा :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस।
- नोएडा :- न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस।
- गाजियाबाद :- न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस।
- इंदौर :- न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस।
- पटना :- न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस।
- लखनऊ :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस।
- वाराणसी :- न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस।
- आगरा :- न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस।
- जयपुर :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस।
- मुंबई :- न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस। 
- भोपाल :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस।
- रांची :- न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस।
- जम्मू :- न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस।
- दरभंगा :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस।
- झारखंड :- न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस।
- प्रयागराज :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस।
- अहमदाबाद :- न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस।
- गोवा :- न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस।
- कोलकाता :- न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस।
- कानपुर :- न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस।
- बेंगलुरु :- न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस।
- चंडीगढ़ :- न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में बनेगा आधुनिक टर्मिनल, खर्च होंगे 1172 करोड़ रुपए

भारतीय बस्ती में हम सत्यापित, शोध-आधारित और मौलिक समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी टीम प्रत्येक लेख की तथ्य-जांच करती है और विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करती है, जिससे पत्रकारिता की सटीकता बनी रहे। यदि आपको किसी समाचार में कोई त्रुटि दिखाई देती है या आपके पास कोई सुझाव है, तो कृपया हमसे संपर्क करें। आपकी प्रतिक्रिया हमें उच्चतम मानकों को बनाए रखने में मदद करती है। 📩 सुधार एवं प्रतिक्रिया के लिए: bhartiyabasti@gmail.com
On

ताजा खबरें

सिद्धान्तों पर अटल रहने वाले पत्रकार थे दिनेश चन्द्र पाण्डेय- बस्ती कांग्रेस चीफ
Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: कुंभ,कर्क, सिंह, मिथुन, मीन, मकर,वृश्चिक,तुला, वृषभ, कन्या, मेष, धनु का आज का राशिफल
यूपी में अब लगेगा सुख सुविधा शुल्क, योगी सरकार इस तरह वसूलेगी शुल्क
यूपी में गाँवों के तरफ योगी सरकार का फोकस, मिलेंगे 27 हज़ार करोड़ रुपए
यूपी की यह इंटरसिटी का 1 हफ़्ते बाद शुरू होगा संचालन
यूपी के इस जिले में बदलेगा थाने का पता, बनेगा नया हाईटेक भवन
यूपी के पहले वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये 50 करोड़ रुपए मंजूर
यूपी के इन दो जिलो में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, बजट में ऐलान
फिल यूज की मौत से केरल टीम को रंजी ट्रॉफी में फायदा, 74 साल में पहली बार फाइनल में पहुंची
India-Pakistan मुकाबले पर अतुल वासन का बयान – क्या टूर्नामेंट की रोमांचकता ज़रूरी या टीम इंडिया की जीत?