वाल्टरंगज: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व किशोरी के शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

dead basti

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के  एक युवक और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक का शव शुक्रवार की भोर में पेड़ से लटका मिला तो किशोरी का शव गुरुवार की रात में कमरे के अंदर छत की कुंडी से लटका पाया गया. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है. थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर गनेशपुर के कोइरीपुरवा निवासी 35 वर्षीय संजय मौर्या का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की भोर में हंसराज लाल इंटर कालेज के दक्षिण स्थित खेत में लगे पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला. 

मृतक के भाई सोनू मौर्य ने बताया कि गुरुवार की रात आठ बजे उसका भाई नशे की हालत में घर आया और विवाद करने लगा. सभी लोग उसे समझा-बुझाकर सोने चले गए. बताया कि गांव में तीन चार दिन पहले कुछ लोगों से उसकी लड़ाई हुई थी.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. संजय रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

वहीं दूसरी घटना थानाक्षेत्र के मझौआ खुर्द बाबा गांव की है. 15 वर्षीय किशोरी साधना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार के लोगों ने बताया कि घटना के समय साधना घर पर अकेली थी. उसके पिता जरूरी सामान खरीदने बाजार गए थे, जबकि मां भैंस चराने गई थी. घर वापस लौटने पर उसने बेटी को खोजना शुरू किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. रात में एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला.

Basti News: वार्षिकोत्सव बच्चों की रचनात्मकता को निखारने का प्रभावी माध्यम - मण्डलायुक्त यह भी पढ़ें: Basti News: वार्षिकोत्सव बच्चों की रचनात्मकता को निखारने का प्रभावी माध्यम - मण्डलायुक्त

कहा कि काफी देर आवाज देने व दरवाजा खटखटाने पर भी जब नहीं खुला तो परिवार के लोगों दरवाजा तोड़ दिया. कमरे के अंदर साधना का शव छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारा लटक रहा था. घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना शव को नीचे उतार दिया गया. इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी. थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. 

Basti News: जयन्ती पर  होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुएल हैनिमैन को किया नमन्ः योगदान पर चर्चा यह भी पढ़ें: Basti News: जयन्ती पर होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुएल हैनिमैन को किया नमन्ः योगदान पर चर्चा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
12 Jun 2021 By Bhartiya Basti

वाल्टरंगज: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व किशोरी के शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के  एक युवक और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक का शव शुक्रवार की भोर में पेड़ से लटका मिला तो किशोरी का शव गुरुवार की रात में कमरे के अंदर छत की कुंडी से लटका पाया गया. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है. थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर गनेशपुर के कोइरीपुरवा निवासी 35 वर्षीय संजय मौर्या का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की भोर में हंसराज लाल इंटर कालेज के दक्षिण स्थित खेत में लगे पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला. 

मृतक के भाई सोनू मौर्य ने बताया कि गुरुवार की रात आठ बजे उसका भाई नशे की हालत में घर आया और विवाद करने लगा. सभी लोग उसे समझा-बुझाकर सोने चले गए. बताया कि गांव में तीन चार दिन पहले कुछ लोगों से उसकी लड़ाई हुई थी.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. संजय रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

वहीं दूसरी घटना थानाक्षेत्र के मझौआ खुर्द बाबा गांव की है. 15 वर्षीय किशोरी साधना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिवार के लोगों ने बताया कि घटना के समय साधना घर पर अकेली थी. उसके पिता जरूरी सामान खरीदने बाजार गए थे, जबकि मां भैंस चराने गई थी. घर वापस लौटने पर उसने बेटी को खोजना शुरू किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. रात में एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला.

कहा कि काफी देर आवाज देने व दरवाजा खटखटाने पर भी जब नहीं खुला तो परिवार के लोगों दरवाजा तोड़ दिया. कमरे के अंदर साधना का शव छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारा लटक रहा था. घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना शव को नीचे उतार दिया गया. इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी. थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-crime-news-youth-and-teenager-die-in-suspicious-circumstances-basti-news-in-hindi/article-6706
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है