Basti News: CMO, अपर पुलिस महानिरीक्षक तक पहुंचा दिनेश कुमार उपाध्याय के कथित अपहरण का मामला

जमीन की लालच में मेरे देवर की हत्या हो सकती है- नीलम

Basti News: CMO, अपर पुलिस महानिरीक्षक तक पहुंचा दिनेश कुमार उपाध्याय के कथित अपहरण का मामला
BASTI crime news

बस्ती . रूधौली थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी दिनेश कुमार उपाध्याय के कथित अपहरण मामले में नया मोड आ गया है. शनिवार को दिनेश कुमार उपाध्याय की भाभी नीलम ने अपर पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोन और गोरक्षनाथ स्थित मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाया. कहा कि उसका देवर दिनेश ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह के चंगुल में है. उसकी सम्पत्ति का बैनामा कराकर उसके देवर  के साथ कोई भी कृत्य हत्या तक किया जा सकता है. नीलम के अनुसार अपर पुलिस महानिरीक्षक और मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय से उसे न्याय की आश्वासन मिला है.

दिनेश कुमार उपाध्याय की भाभी नीलम पत्नी देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने पत्र में  कहा है कि उसके देवर दिनेश कुमार उपाध्याय मंद बुद्धि के हैं उसका अपहरण कर उसके हिस्से की सारी जायदाद बिकवाकर कुछ लोग उसे गायब करा देना चाहते हैं. उसने अपने देवर की सुरक्षित बरामदगी की मांग किया.

यह भी पढ़ें: Basti Lok Sabha Election 2024: बस्ती में चुनाव के बीच जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, 15 जून तक लागू रहेंगे नियम

करमहिया निवासिनी नीलम ने पत्र में कहा है कि उसके  पति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय की तबियत काफी खराब रहती है उसके  देवर दिनेश कुमार उपाध्याय कम बुद्धि के है अकसर घर से बिना बताये चले जाया करते थे तथा किसी प्रकार उनको खोज कर घर लाया जाता था. कोरोना काल के पूर्व उसके देवर दिनेश कुमार उपाध्याय पुत्र रामशब्द बिना घर पर बताये चले गये तथा कोरोना में देश व्यापी बन्दी के कारण वापस नही आ सके. उनकी खोजबीन  रिश्तेदारी एवम जान पहचान के माध्यम से करती रही परन्तु कुछ पता नही चला.

यह भी पढ़ें: UP Board Results 2024: बस्ती के इस स्कूल में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स में बच्चों ने लहराया परचम, देखें लिस्ट

पता चला कि उसके देवर दिनेश कुमार  उपाध्याय वायड जिला अरवल्ली, गुजरात के एक संस्था जय अम्बे मंद बुद्धि महिला सेवा ट्रस्ट वायड में मौजूद हैं तब उसने अपने भाई अखिलेश जो बड़ौदा गुजरात में रहते है उनसे कहकर संस्था भेजा जहां अखिलेश को संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि दिसम्बर 2022 में उसके  गांव के प्रधान महेन्द्र सिंह पुत्र पटेश्वरी सिंह  दिनेश कुमार उपाध्याय को अपनी जिम्मेदारी पर लेकर चले आये है.  

यह भी पढ़ें: Basti Lok Sabha Chunav: बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेकानंद के खिलाफ बसपा प्रत्याशी ने की शिकायत, Basti Police ने दिया जवाब

महेन्द्र सिंह से इस सम्बन्ध में पूछने पर महेन्द्र सिंह द्वारा साफ तौर पर इन्कार कर दिया गया कि वह उसके के देवर दिनेश कुमार उपाध्याय को लेकर नही आये , नीलम के भाई द्वारा पुनः संस्था पर सम्पर्क  करने पर संस्था द्वारा महेन्द्र सिंह द्वारा दिनेश कुमार उपाध्याय को लाने हेतु सभी साक्ष्य प्राप्त कराये तथा महेन्द्र सिंह से टेलीफोन से सम्पर्क करने का प्रयास किया परन्तु महेन्द्र सिंह ने संस्था द्वारा फोन का जवाब नही दिया गया. नीलम को अन्देशा है कि महेन्द्र सिंह उसके देवर का अपहरण करके उनके हिस्से की सारी जायदाद बिकवा देना चाहते है और  उसको गायब कर देना चाहते है. नीलम ने देवर दिनेश कुमार उपाध्याय के सम्बन्ध में महेन्द्र सिंह से जानकारी प्राप्त करते हुए देवर की बरामदगी सुनिश्चित कराने की गुहार लगाया है. 

On
Follow Us On Google News

ताजा खबरें

इंटरसिटी की जगह लेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन इन रूटों पे चलना तय देखे रूट
Indian Railway News: गोरखपुर जा रही ट्रेन में फूड प्वाइजनिंग! 20 से ज्यादा यात्री पड़े बीमार
UP Weather News: यूपी के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश और आंधी के आसार, जानें- आपके जिले का हाल
Uttar Pradesh मे AC, Washing Machine, Cooler ठीक कराने के लिए नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज जाने कैसे
Basti Lok Sabha Chunav में अखिलेश यादव की रणनीति का होगा लाभ! क्या इतिहास दोहरा पाएंगी सपा?
Bullet Train: इस दिन से चलने जा रही है देश की पहली बुलेट ट्रेन! देखें रूट और समय
उत्तर प्रदेश मे बना पहला कांच का पुल खासियत जान के हो जाएंगे हैरान
Google Chrome की इन सेटिंग को कर दे बंद वरना आपके साथ हो सकता है स्कैम
यूपी के इन इलाकों में होगी प्रचंड गर्मी! Schools की टाइमिंग बदली,IMD के अलर्ट ने बढ़ाई की टेंशन
उदय कोटक को एक एक्शन से हुआ करोड़ों का नुकसान, शेयर पर भी दिखा बुरा असर
3 महीने में बदल दी तस्वीर, JEE MAINS में कभी मिला था 7 Percentile, अब बना टॉपर
UP Weather Updates: स्कूल पर मौसम का असर, बदली गई स्कूलों की टाइमिंग, जानें- लेटेस्ट अपडेट
Vande Bharat Metro: देश मे इस रूट पर चलने जा रही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन जाने समय और रूट
ED की रेड पर Ajay Singh ने देर रात जारी किया बयान, कहा- मेरे परिवार के बर्बादी की पट कथा लिख रहे हैं...
BJP विधायक अजय सिंह के दफ्तर पर छापा, MLA ने दी सफाई, तुलसियानी ग्रुप से जुड़ा है मामला
Stock Market: कुछ हफ्तों में 16% रिटर्न दे सकते हैं ये 3 शेयर
बिना बिजली के कैसे चलती थी भारत में AC ट्रेन? आजादी के पहले की ट्रेन वंदे भारत को देती थी टक्कर
CBSE Board result 2024: सीबीएसई बोर्ड इस दिन जारी कर सकता है 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
Tech Tips: कही आपका भी फोन तो नहीं है हैक,इस तरह करे चेक
UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड में आ गए इतने नंबर की बेहोश हो गया छात्र, ICU में हुआ भर्ती