उत्तर प्रदेश मे बना पहला कांच का पुल खासियत जान के हो जाएंगे हैरान

इस वर्ष 2024 में 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में श्री राम लला की मूर्ति की स्थापना की गई थी, और अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन भी हुआ था। 23 जनवरी 2024 से सभी भक्त चनों के लिए राम मंदिर को खोल दिया गया था, जिससे लोग वहां जाकर श्री राम लला के दर्शन कर सकें। प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए रोज हजारों में भक्त अयोध्या आते हैं।
उत्तर प्रदेश में स्थित चित्रकूट धाम में प्रभु श्री राम के धनुष के आकार का ग्लास ब्रिज बनाया जा रहा है, जो की श्री राम के धनुष का एक सुंदर प्रदर्शन कर रहा है। उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्लास ब्रिज बनाया जा रहा है, कुछ समय के बाद यह ग्लास ब्रिज लोगों के लिए खुल जाएगा।
खबरों के मुताबिक ग्लास ब्रिज सितंबर तक बनकर पूरा तैयार हो जाएगा, अभी पेंटिंग और क्लास लगाने का काम हो रहा है। सितंबर से लोग वहां घूमने जा सकते हैं, श्री राम के धनुष के आकार में बना यह ग्लास ब्रिज काफी खूबसूरत लग रहा है।