ED की रेड पर Ajay Singh ने देर रात जारी किया बयान, कहा- मेरे परिवार के बर्बादी की पट कथा लिख रहे हैं...
Ajay Singh News: हर्रैया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने बुधवार-गुरुवार दरम्यानी रात सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक बयान जारी किया. उन्हों लिखाा कि - मैं incometax की रेड पहले ही झेल रहा रहा हूँ . ये ED जाँच एजेंसी मेरे परिवार के बर्बादी की पट कथा लिख रहे हैं.
फेसबुक पर अजय सिंह ने लिखा- कृपया मेरे प्रायोजित बंधुओं मेरे तन बदन में आग ना लगाओ ना सफ़ाई दो.कृपया मेरे मीडिया को दिये बयान को सुनो. मेरा परिवार संयुक्त परिवार है.सिद्धार्थ मेरा बेटा है. आप परिवार में बटे हुए लोग संयुक्त परिवार की तासीर नहीं समझ सकते.
यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कारउन्होंने कहा कि मेरे बाबू श्री कहते थे कि कलियुग मा परिवार ही सबसे बड़ा धन है. मेरी पीढ़ी में हम तीनों भाई और हम तीनों भाई के बच्चे सब मेरे हैं. 301 सहारा प्लाजा कार्यालय अजय सिंह की तपस्या और मेहनत का परिणाम है. ED देश की अंतिम और सबसे बड़ी जाँच एजेंसी है.मैं incometax की रेड पहले ही झेल रहा रहा हूँ . ये ED जाँच एजेंसी मेरे परिवार के बर्बादी की पट कथा लिख रहे हैं. मेरे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता. जय श्री राम.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है