भाजयुमो की बैठक में आगामी अभियानों की तैयारी पर चर्चा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
सिद्धार्थनगर. आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने की. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रवासी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यामणि सिंह मौजूद रहे.
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई. पदाधिकारियों को मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया. साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई.
मुख्य अतिथि विद्यामणि सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की सबसे ऊर्जावान इकाई है. युवा कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और अनुशासन से पार्टी के अभियानों को मजबूती मिलती है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने और आगामी कार्यक्रमों को एकजुट होकर सफल बनाने का आह्वान किया.
यह भी पढ़ें: बस्ती के शिवम श्रीवास्तव बने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव, महेंद्रनाथ यादव ने सौंपा मनोनयन पत्रबैठक में पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से निर्धारित जिम्मेदारियों को पूरी सक्रियता से निभाने का संकल्प लिया. इस दौरान आगामी अभियान के जिला संयोजक विकास पाण्डेय 'वत्स' और सह संयोजक प्रिंस गुप्ता एवं निखिल सिंह सहित महामंत्री नीरज त्रिपाठी, जिला मंत्री विवेक गुप्ता, अनिल सोनी, जिला मीडिया प्रभारी मिथिलेश अग्रहरि, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील पाण्डेय, लोकेश राहुल, अंशुमान त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी, विजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, धीरज जायसवाल, जतिन चौबे और सुरेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है