हर्रैया में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम
नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को हर्रैया ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी विवेक कुमार द्विवेदी की अगुवाई में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्रैया विधायक अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह और सभासद धर्मध्वज सिंह ने किया. इस दौरान परिषदीय विद्यालयों के नन्हे खिलाड़ियों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के समापन पर विधायक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और सभासद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया.
प्राथमिक संवर्ग बालक वर्ग की 50 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में उमरिया गुप्तार के कन्हैया तथा 100 मीटर दौड़ में बड़ेरिया कुंवर के जूना कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्राथमिक संवर्ग बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में निपनिया की अलीमुन, 100 मीटर में इसी विद्यालय की समीकन तथा 200 मीटर दौड़ में रेवरादास की संध्या प्रथम रहीं.
उच्च प्राथमिक संवर्ग बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बड़ेरिया कुंवर के सौरभ तथा 200 मीटर में उमरिया गुप्तार के राजगौंड ने बाजी मारी. वहीं बालिका वर्ग की 100 एवं 200 मीटर दोनों दौड़ प्रतियोगिताओं में पिकौरा की जानकी प्रथम स्थान पर रहीं.कबड्डी बालक वर्ग में मझौवा बाबू की टीम विजेता और कीर्तिदौलतपुर की टीम उपविजेता रही. बालिका वर्ग में कीर्तिदौलतपुर ने खिताब अपने नाम किया, जबकि डुहवा मिश्र की टीम उपविजेता रही. खो-खो प्राथमिक संवर्ग बालिका वर्ग में निपनिया विजेता तथा सकरदहा उपविजेता रहा. उच्च प्राथमिक संवर्ग बालिका वर्ग में डुहवा मिश्र और बालक वर्ग में केशवपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.
यह भी पढ़ें: बस्ती के शिवम श्रीवास्तव बने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव, महेंद्रनाथ यादव ने सौंपा मनोनयन पत्रब्लॉक व्यायाम शिक्षक सर्वदेव सिंह की देखरेख में खेल शिक्षक पवन मिश्र, दीपक सिंह, उत्तम वर्मा, आदित्य उपाध्याय, सुनील कन्नौजिया, संजीव गौतम, राजकुमार गौतम, जितेंद्र, कपिलदेव वर्मा, प्रीति त्रिपाठी, मिथलेश कुमार एवं पुरुषोत्तम ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई. अभिलेखीय कार्य देवेंद्र शुक्ल, योगेश सिंह, सुभाष वर्मा एवं मानिकराम वर्मा ने संभाला. वहीं साज-सज्जा एवं रंगोली की जिम्मेदारी मीरा चौधरी, भारती शुक्ला, मधू सिंह, निरुपमा तिवारी, सोनिया, मंजरी श्रीवास्तवा, उमा पाण्डेय, वार्डन रोली सिंह एवं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने निभाई. कार्यक्रम का संचालन गिरजेश बहादुर सिंह ने किया.
यह भी पढ़ें: हर्रैया के 10 गांवों में संवरेगा बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल, विधायक अजय सिंह ने किया शिलान्यासइस अवसर पर एआरपी संतोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, काशीराम वर्मा, राजीव शुक्ल, शिक्षक नेता राजकुमार तिवारी, रामसागर वर्मा, विकास पाण्डेय, राम पियारे, ओम प्रकाश, प्रमोद त्रिपाठी, विवेक कान्त पाण्डेय, उदय शंकर पाण्डेय, चिन्मय राय, अखिलेश सिंह, मनीष पाण्डेय, उमेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, अमरचंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है