हर्रैया के 10 गांवों में संवरेगा बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल, विधायक अजय सिंह ने किया शिलान्यास

हर्रैया के 10 गांवों में संवरेगा बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल, विधायक अजय सिंह ने किया शिलान्यास
हर्रैया के 10 गांवों में संवरेगा बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल, विधायक अजय सिंह ने किया शिलान्यास

संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ से पूरे प्रदेश में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रतिमा स्थलों के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया. प्रदेशव्यापी इस अभियान के क्रम में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की पहल देखने को मिली. विधायक अजय सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के दस गांवों में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थलों एवं पार्कों के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया.

विक्रमजोत ब्लॉक के शंकरपुर स्थित अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने विधिवत शिलान्यास कर कार्यों की शुरुआत की. इस योजना के तहत शंकरपुर के अलावा उभाई, खम्हरिया सुजात, चरथी कथित, सेमरा, पूरे ओरीराय, जोगहटा, बिहरा, बैठोलिया और दुरूपुर सहित हर्रैया विधानसभा के कुल दस गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे. विधायक ने बताया कि सौंदर्यीकरण के अंतर्गत इन प्रतिमा स्थलों और पार्कों में छतरी (कैनोपी), बाउंड्रीवाल, प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग), सीसीटीवी कैमरे और हरियाली जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

इससे प्रतिमा स्थलों को सुरक्षित रखने के साथ ही उनका स्वरूप भी आकर्षक और व्यवस्थित बनाया जाएगा.उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार, उनका संघर्ष और सामाजिक समानता का संदेश आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके सम्मान में स्थापित प्रतिमा स्थलों का संरक्षण और विकास करना उनके विचारों एवं आदर्शों के प्रति सम्मान प्रकट करना है.

बस्ती के शिवम श्रीवास्तव बने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव, महेंद्रनाथ यादव ने सौंपा मनोनयन पत्र यह भी पढ़ें: बस्ती के शिवम श्रीवास्तव बने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव, महेंद्रनाथ यादव ने सौंपा मनोनयन पत्र

इस अवसर पर मुख्य रूप से राम, अजीत विश्वकर्मा, नंदलाल, द्वारिका प्रसाद, राजेश सिंह, सत्य प्रकाश, रज्जू प्रसाद, प्रवीन कुमार, द्वारिका नाथ पाण्डेय, मंजीत वर्मा, शिवा गुप्ता, सचिन कन्नौजिया, गुलाब अहमद, ओम प्रकाश, जगजीवन, शिवकुमार, रामतौल, जिलजीत, राकेश, अंकुर सिंह, शिव पूजन, अखिलेश सिंह, प्रियांशु सिंह, प्रिंस शुक्ला आदि उपस्थित रहे.

हर्रैया में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम यह भी पढ़ें: हर्रैया में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है