योगी सरकार का गांवों को बदलने का मास्टरप्लान
उत्तर प्रदेश: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की गोशालाओं को ग्रामीण विकास से जोड़ने की विशेष योजना तैयार की है. उनके आदेश पर पशुपालन विभाग ने पहले चरण में 8 मंडलों की गोशालाओं को ‘आदर्श गोशाला’ के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह गोशालाएं पशुओं की देखभाल के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक रहेंगी.
क्या रहेगी योजना?
सरकार की इस योजना के अंतर्गत अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, चित्रकूट, बरेली, आगरा, कानपुर और झांसी मंडलों की एक-एक गोशाला को चुना गया है. इन सभी को ‘मॉडल गोशाला’ की तर्ज़ पर निर्मित किया जाएगा. इन स्थानों पर ऐसे ढांचे बनाए जाएंगे जो अन्य जिलों को भी प्रेरणा देंगे. इन सभी गोशालाओं को ग्राम ऊर्जा मॉडल के साथ जोड़कर उन्हें ग्रामीण विकास के केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा.
बरेली मंडल के मझगवां ब्लॉक की ‘खंगता श्याम सृष्टि मंगलम् गोशाला’ को प्रदेश की पहली आदर्श गोशाला घोषित किया गया है. उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि यहां नई तकनीक से इंटरलॉक्ड वेस्ट-फ्री शेड बनाया जाएगा, जिससे चारे की बर्बादी रोकी जा सकेगी. साथ ही इसे आत्मनिर्भर गोशाला के रूप में निर्मित किया जा रहा है.
सरकार की योजना पशुपालन तक सीमित नहीं है. मझगवां ब्लॉक को पूरी तरह 'गो आधारित प्राकृतिक खेती' के क्षेत्र के रूप में भी परिवर्तित किया जा रहा है. यहां किसान गोबर और गोमूत्र से बनी खाद और जैविक तरीकों से खेती करेंगे. इससे रासायनिक खादों पर निर्भरता कम होगी और खेती की लागत घटेगी.
इसके अतिरिक्त महिला स्वयं सहायता समूहों को भी गोशालाओं से जोड़ा जाएगा. महिलाएं गो आधारित उत्पाद तैयार करेंगी, जिससे उन्हें आय का साधन मिलेगा. युवाओं को भी इससे रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे.
गो सेवा आयोग के ओएसडी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पहले की सरकारों ने न तो गो-संरक्षण को महत्व दिया और न ही ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की ओर ध्यान दिया. परंतु अब योगी सरकार इन दोनों क्षेत्रों को प्राथमिकता दे रही है.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।