यूपी के इस जिले में फ्लैटेड कारखाना लगाएगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी को ‘उद्यम प्रदेश’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है. गौतमबुद्ध नगर में स्थित ग्रेटर नोएडा में 125 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स को निर्मित किया जाएगा, जिससे राज्य के कुटीर, लघु और मझोले उद्योगों (MSME) में और भी मजबूती आएगी. यह यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) से की जा रही है, इस पूरी परियोजना को लागू करने की जिम्मेदारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पास है.
बीते रविवार को जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया कि यह फैक्ट्री सेक्टर-28 में निर्मित होगी, जिसके लिए मास्टर प्लान और आवश्यक तकनीकी दस्तावेजों पर कार्य किया जा रहा है. इस परियोजना के माध्यम से प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि छोटे कारोबारियों को एक ही छत के नीचे सभी बुनियादी और तकनीकी सुविधाएं मिलें.
यह बहुमंजिला औद्योगिक परिसर लगभग 38,665 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा और इसका निर्माण 'इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन' (EPC) मॉडल पर किया जाएगा. 24 महीनों में तैयार होने वाली इस संरचना में MSME क्षेत्र के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई इकाइयां स्थापित की जाएंगी.
इसमें जल और विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन प्रणाली, एलिवेटर, हीटिंग-वेन्चिलेशन-एयर कंडीशनिंग (HVAC) जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं होंगी. इसके अतिरिक्त, सुरक्षा के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम और अन्य निगरानी उपकरण भी लगाए जाएंगे.
सरकार की मानें तो यह परियोजना औद्योगिक उत्पादन को गति देगी, इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा और अगल-बगल के क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने, स्थानीय विकास और युवाओं को रोजगार दिलवाने में भी मदद करेगी. पर्यावरणीय से भी इस परियोजना को हरियाली और स्थायित्व के अनुरूप ही निर्मित किया जाएगा.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।