यूपी के इस जिले में कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी

यूपी के इस जिले में कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी
यूपी के इस जिले में कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत देश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है. लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. मंगलवार को राज्य सरकार की तरफ से नई कोरोना गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके अंतर्गत सभी जिलों को सतर्कता बरतने और निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं.

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) पार्थ सारथी सेन शर्मा ने एक आदेश जारी कर राज्य के सभी ज़िलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे हैं. इनमें जांच, सैंपलिंग, ट्रैकिंग और आइसोलेशन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ज़ोर दिया गया है.

Covid
Uttar Pradesh News

इसके साथ ही लखनऊ में स्थित KGMU, SGPGI और डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान जैसे बड़े सरकारी मेडिकल संस्थानों को भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी 25 या उससे कम CT वैल्यू वाले कोरोना पॉजिटिव नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि नए वेरिएंट्स की पहचान की जा सके.

योगी आदित्यनाथ अब रात में भी दूर के जिलों का कर सकेंगे दौरा, जाने कैसे यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ अब रात में भी दूर के जिलों का कर सकेंगे दौरा, जाने कैसे

राजधानी में पिछले 24 घंटों में 4 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं. इन मामलों में SGPGI के क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी विभाग के 57 वर्षीय वरिष्ठ डॉक्टर भी शामिल हैं, जो हाल ही में गाजियाबाद की यात्रा से लौटे थे. लौटने के कुछ दिन बाद उन्हें बुखार और जुकाम की शिकायत हुई. RT-PCR टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है.

यूपी में इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 31.42 किमी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मंजूरी, करोड़ों होंगे खर्च यह भी पढ़ें: यूपी में इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 31.42 किमी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मंजूरी, करोड़ों होंगे खर्च

अन्य मरीजों में 42 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय महिला और एक अन्य युवक शामिल हैं. सभी की हालिया यात्रा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हुई थी, जिससे संक्रमण की संभावना और अधिक हो गई है. 

लखनऊ में जमीन लेने वाले सावधान! LDA की बड़ी चेतावनी, इन जगहों पर बिक रहे अवैध प्लॉट यह भी पढ़ें: लखनऊ में जमीन लेने वाले सावधान! LDA की बड़ी चेतावनी, इन जगहों पर बिक रहे अवैध प्लॉट

देश-भर की बात करें तो:-

  • कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6,815 तक पहुंच चुकी है
  • पिछले 24 घंटों में 324 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • जिनमें सबसे अधिक 2053 केस केरल से सामने आए हैं

मौत के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों में नए वेरिएंट के कारण 12 राज्यों में कुल 68 मरीजों की मौत दर्ज की गई है. अकेले महाराष्ट्र में अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं. सोमवार को दिल्ली, केरल और झारखंड में भी एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना के कारण हुई है.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।