बस्ती में वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका
बुधवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कुदरहा, बहादुरपुर और बनकटी ब्लॉक में कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी एवं महादेवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया.
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदान के अधिकार की रक्षा और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर अपनी आवाज बुलंद की. प्रदर्शन के दौरान पूर्व महादेवा विधानसभा प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और इस अधिकार को किसी से छीनने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व के आह्वान पर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा. प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर नाराजगी जताई और लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष मतदान के महत्व पर जोर दिया. इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अपना पक्ष रखा.
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से वाहिद सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, राहुल चौधरी, अलीम अख्तर, अनिल कुमार भारती, सर्वेश शुक्ला, आनंद निषाद, अमर बहादुर शुक्ला (तप्पे बाबा), पप्पू चौधरी, रमेश चौधरी, अंशक बल्लभ चतुर्वेदी, मुकेश कुमार संजय, संजय चौधरी, रामप्रीत दुसाध, राहुल मद्धेशिया, दिलीप गौतम, त्रिभुवन चौधरी, माजिद सिद्दीकी, मनीष दुबे, अल्ताफ सिद्दीकी, मुस्तफा शेख, चंद्र देव पांडे, राम अजोर चौधरी, आमिर सिद्दीकी, संतलाल प्रजापति, मोनू, हारून शेख और अजीत निगम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है