बस्ती में सड़क पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी पर विभाग ने दी सफाई, खराब होने की वजह से खड़ा था वाहन

बस्ती में सड़क पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी पर विभाग ने दी सफाई, खराब होने की वजह से खड़ा था वाहन
बस्ती में सड़क पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी पर विभाग ने दी सफाई, खराब होने की वजह से खड़ा था वाहन

बस्ती. शहर के दक्षिण दरवाजा चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी को लेकर उठे सवालों पर विभाग की ओर से सफाई सामने आई है. विभाग के अनुसार, गाड़ी खराब हो गई थी, जिसके कारण उसे सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा था.

दरअसल, दक्षिण दरवाजा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की एक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी दिखाई दी थी. इस दौरान पुलिसकर्मी पास में पकौड़ी खाते नजर आए. इसके बाद वाहन को सड़क पर खड़ा करने और उसके ऑनलाइन रिकॉर्ड में प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त दिखाई देने को लेकर सवाल उठने लगे थे.

मामले को लेकर भारतीय बस्ती ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर से बात की थी. अब विभाग की ओर से बताया गया है कि वाहन खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था. विभाग की इस सफाई के बाद गाड़ी खड़ी होने की वजह स्पष्ट की गई है.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है