बस्ती में याद किए गए पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी, सपा नेताओं ने गिनाए समाजवाद में योगदान
समाजवादी चिन्तक पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी को उनके 85 वें जन्म जयन्ती याद किया गया. समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने वृजभूषण तिवारी के संघर्ष और योगदान को रेखांकित किया, कहा कि वे रचनात्मक प्रतिरोध का आदर करते थे. सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बृजभूषण तिवारी की राजनीति जनता के साथ शुरू होती है.
वे सत्ता और सुविधा के लिए कभी नहीं दौड़े, वे छात्र जीवन से ही डा. राममनोहर लोहिया के निकट थे और लोहिया जी ने वृजभूषण तिवारी को सम्बोधित पुस्तक लिखा जिसमें युवा पीढी के अपेक्षाओं को रेखांकित किया गया है. उन्हें राजनीति, आध्यात्म का गहन ज्ञान थे और उनका पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा को आगे बढाने में समर्पित रहा. उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा.
इसी कड़ी में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी की विजय सुनिश्चित करने के लिये चुनाव प्रभारी सन्नी यादव के संयोजन में एक तैयारी बैठक हुई जिसमें आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान की रणनीति बनायी गई. सन्नी यादव ने कहा कि बूथ स्तर पर तैयारी पूरी कर लें. यह चुनाव महत्वपूर्ण है. जिला चुनाव प्रभारी अर्जुन यादव, वित्त विहीन शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रामनवल यादव, राजवन्त यादव, राजेश चौधरी, प्रभुनाथ पाण्डेय, रामसरन चौधरी, उमाशंकर यादव, समाजवादी शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा, शंकर यादव, दीपक यादव, इन्द्रसेन यादव की मौजूदगी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.
यह भी पढ़ें: बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थेपूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, दयाशंकर मिश्र, समीर चौधरी, मो. स्वाले, मो. सलीम, संजय गौतम जमील अहमद, हरीश गौतम, राजाराम यादव, निजामुद्दीन, वृजेश मिश्र, राहुल सिंह, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ जमील अहमद, सुरेन्द्र चौधरी, अर्जुन यादव, अजीत सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, हरे विश्वकर्मा, जोखूलाल, रामभवन, सन्तोष यादव, अखिलेश यादव, नवीन पाण्डेय, अजय यादव आदि ने कहा कि अपनों में गुरूजी के नाम से लोकप्रिय वृजभूषण तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का तरीका बताया.
वे गहन अध्ययन करते थे और रामायण, महाभारत, कुरान, बाईबिल आदि से जब उदाहरण प्रस्तुत करते तो चाहे संसद हो या कार्यकर्ताओं के बीच उनका सम्बोधन लोगों को प्रेरणा देता था. वे विरले सांसद थे जो सहजता से पैदल चलते या रिक्शे पर बैठकर शहर में घूमने के साथ ही किसी कार्यकर्ता के मिलने पर रूक जाते थे. कहा कि सहजता और कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर सहयोग करना वृजभूषण तिवारी का स्वभाव था. उन्होने समाजवाद को नई दिशा दिया. कहा कि नियति ने असमय उन्हें हमसे छीन लिया. उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा. वृजभूषण तिवारी सच्चे अर्थो में समाजवादी थे, सांसद होने के बाद भी रिक्शे पर उनका बस्ती में चलना अब सिर्फ यादों में है.
जन्म दिन पर वृजभूषण तिवारी को नमन् करने वालों में सपा नेता गीता भारती, विजय लक्ष्मी, राधा देवी, अंजू, तारा, उर्मिला, विजय विक्रम आर्या, राम सिंह, कक्कू शुक्ला, हनुमान प्रसाद चौधरी, मधुबन यादव, रन बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द यादव, प्रशान्त यादव, भोलू अंसारी, अनवर अली, गुलाम गौस, देवनाथ यादव, जर्सी यादव, नितराम चौधरी, प्रभुनाथ पाण्डेय, संजय गौतम, राहुल सिंह, आदित्य विक्रम सिंह, सदावृक्ष तिवारी, इम्तियाज अहमद, जितेन्द्र यादव, युनूस आलम, तूफानी यादव, बैजनाथ शर्मा, खलील अहमद, बदरूल हसन, कैश मोहम्मद, अशोक यादव, अरविन्द सोनकर, अंश तिवारी, शैलेन्द्र दूबे, रंजीत यादव, श्याम सुन्दर, रजवन्त यादव, शंकर यादव, गिरीश चन्द्र, मो. हारिश, रहमान सिद्दीकी, शैलेष पाण्डेय आदि शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है