यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला
यूपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भारतीय अभिलाषा पार्टी, बैठक में हुआ फैसला

 रविवार को  भारतीय अभिलाषा पार्टी की  बैठक  प्रेस क्लब सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में देश, प्रदेश के  राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिेक, शैक्षणिक स्थिति पर विमर्श के साथ ही निर्णय लिया गया कि पार्टी उत्तर  प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह ने कहा कि  उनका उद्देश्य राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम न मानकर जनहित, जनसम्मान, समान अवसर और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है. पार्टी आम नागरिकों की समस्याओं को समझने, उनकी आवाज को उचित मंच प्रदान करने तथा शिक्षा, रोजगार, लघु उद्योग, किसान हित और सामाजिक न्याय जैसे विषयों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है.

 कहा कि भारतीय अभिलाषा पार्टी एक जिम्मेदार राजनीतिक विकल्प के रूप में जनता के बीच अपनी पहचान स्थापित करना चाहती है. पार्टी का प्रयास होगा कि जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाया जाए और सकारात्मक सोच के साथ बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में काम किया जाए. बैठक में उपस्थित लोगों ने पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया.

बैठक में मुख्य रूप से ओम नाथ चौहान, हरिभजनलाल श्रीवास्तव, बाबूराम, हरिवंश पटेल, रामकेश, प्रेमशंकरलाल श्रीवास्तव,  रामसहाय, रजवन्त सिंह,  महबूब आलम, राम प्रताप सिंह, यशवन्त सिंह रोलू, रवी सिंह, प्रमोद सिंह, जानकी प्रसाद राव, अभयदेव शुक्ल, राजन सिंह सूर्यबंशी, इन्दूधर पाण्डेय, राधारमण उपाध्याय के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग उपस्थित रहे.  

भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है