बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था
जनपद में व्यापारियों की लम्बे समय से चली आ रही मांगों को लेकर महत्वपूर्ण पहल सामने आई है. मल्टी लेवल पार्किंग तथा फुटपाथ व्यापारियों को अस्थाई रूप से व्यापार करने की व्यवस्था की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना का मोमेंटो देकर स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया. आग्रह किया कि स्वीकृत मल्टी लेवल पार्किंग व फुटपाथ व्यापारियों के लिए अस्थाई व्यापार व्यवस्था के कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराया जाय. व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह मनोज ने कहा कि जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रयासों से व्यापारियों की महत्वपूर्ण मांगों को शासन स्तर पर सकारात्मक परिणाम मिला है. मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था होने से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी, वहीं फुटपाथ व्यापारियों को अस्थाई व्यापार की व्यवस्था मिलने से उन्हें भी व्यवस्थित तरीके से रोजगार करने का अवसर मिलेगा.
जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए व्यापार मंडल लगातार प्रयासरत है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने पर व्यापारियों में खुशी का माहौल है. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया, जिला महामंत्री आलोक पांडे, जिला संगठन महामंत्री भरत राम अग्रहरी ‘बबलू’, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह, नगर संगठन महामंत्री प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव तथा युवा जिला महामंत्री सत्य प्रकाश दुबे सहित पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को मोमेंटो देकर स्वागत अभिनंदन करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया. कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से बस्ती के व्यापारिक क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है