बस्ती के अमहट घाट पर शिवसेना यूबीटी ने किया सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, शहीदों और अजन्मी बेटियों को दी श्रद्धांजलि
शिव सेना यूबीटी जिला इकाई द्वारा शनिवार को सिद्धेश्वर शिव मंदिर अमहट घाट पर सामूहिक श्राद्ध, तर्पण का आयोजन कर पितरों को विदाई दी गई. जिला प्रमुख ई. रूपेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि वैदिक परम्परा के अनुसार देश के महान अमर शहीदोें, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राम जन्म भूमि आन्दोलन में प्राणोत्सर्ग करने वाले शहीद कारसेवकों और कोख में मार देने वाली बेटियों को विधि विधान से श्राद्ध, तर्पण किया गया. कार्यक्रम में शिवसैनिकों के साथ ही अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया. शिवसेना प्रदेश सचिव संजय प्रधान ने परम्परानुसार श्राद्ध, तर्पण करते हुये कहा कि शिवसेना निरन्तर यह कार्य ज्ञात, अज्ञात लोगों के आत्मा की शांति के लिये करती है .
शनिवार को उपस्थित लोगों ने कुंआनों के पवित्र तट पर श्राद्ध तर्पण के साथ ही पितरों से सुख समृद्धि का आर्शीवाद मांगा. ब्राम्हणों को दान दक्षिणा के साथ फलाहार कराया गया.
अमहट घाट पर आयोजित श्राद्ध, तर्पण में मुख्य रूप से राधेश्याम शुक्ल, प्रमोद पाण्डेय, वरूणेश शुक्ल, विनय सिंह, दिलीप दूबे, अजय कुमार चौधरी, मुनीम जी, कन्हैया मास्टर, सुरेश निषाद, शिवेश शुक्ल, अमित गुप्ता के साथ ही अनेक शिव सैनिकों ने योगदान दिया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है