बस्ती में 17 अक्टूबर को बहुजन मुक्ति पार्टी की जनसभा, वामन मेश्राम और विकास पटेल होंगे शामिल
बहुजन मुक्ति पार्टी की मण्डल स्तरीय विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम के संयोजन में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया. पार्टी पदाधिकारियों ने जनसभा की तैयारियों की जानकारी देते हुए मंडल के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का दावा किया.
पत्रकारों से बातचीत में बहुजन मुक्ति पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता कस्बे ने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर को राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में मंडल स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा. जनसभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम करेंगे. वहीं, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वांचल जोन प्रभारी विजय विक्रम चौहान करेंगे.
सुनीता कस्बे ने कहा कि इस जनसभा के माध्यम से लोगों को वामन मेश्राम के विचारों को सुनने और समझने का अवसर मिलेगा. उन्होंने लोगों से जनसभा में पहुंचकर महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन मुक्ति पार्टी को मजबूत करने का आग्रह किया. इस दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आरके गौतम, मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम, बहुजन मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आरके आरतियन, नितिन कुमार धीरज और मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद अजीम ने भी बस्ती मंडल के लोगों से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जाएगा.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है