बस्ती में 7 साल से न्याय के लिए भटक रहा दंपती, अब सरयू में जल समाधि की चेतावनी

बस्ती में 7 साल से न्याय के लिए भटक रहा दंपती, अब सरयू में जल समाधि की चेतावनी
बस्ती में 7 साल से न्याय के लिए भटक रहा दंपती, अब सरयू में जल समाधि की चेतावनी

 कलवारी थाना क्षेत्र के वैश्नोपुर निवासी जोखन और उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि यदि उनके मकान के सामने से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई निवासी ओम प्रकाश द्वारा जबरिया रखा गया टीन टप्पर न हटवाया गया तो वे पत्नी समेत 22 अक्टूबर को सरयू नदी में जल समाधि ले लेंगे.

जोखन ने बताया कि पहले उन्होने 20 अक्टूबर को सरयू में जल  समाधि लेने की चेतावनी दिया था किन्तु कानूनगो ने आश्वासन दिया है कि 21 अक्टूबर तक उनकी समस्या का समाधान करा दिया जायेगा. इसे देखते हुये उन्होने पत्नी समेत जल समाधि का निर्णय दो दिन के लिये टाल दिया है.

कलवारी थाना क्षेत्र के वैश्नोपुर निवासी जोखन ने उच्चाधिकारियों को दिये पत्र में कहा है कि वे पत्नी के साथ पिछले 7 वर्षो से निरन्तर अपने अधिकार के लिये संघर्ष कर रहे हैं, दो बार पहले भी जल समाधि की चेतावनी दे चुके हैं, अधिकारियों के आश्वासन पर वे निर्णय टालते रहे किन्तु समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है. जोखन ने चेतावनी दिया है कि यदि इस बार भी प्रशासन खरा न उतरा तो वे बाध्य होकर 22 अक्टूबर को सरयू नदी में जल समाधि ले लेंगे. 

बस्ती में सड़क पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी पर विभाग ने दी सफाई, खराब होने की वजह से खड़ा था वाहन यह भी पढ़ें: बस्ती में सड़क पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी पर विभाग ने दी सफाई, खराब होने की वजह से खड़ा था वाहन

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है