हर्रैया के उभाई स्कूल में स्काउट शिविर का समापन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

हर्रैया के उभाई स्कूल में स्काउट शिविर का समापन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
हर्रैया के उभाई स्कूल में स्काउट शिविर का समापन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर्रैया ब्लॉक के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय उभाई में भारत स्काउट एवं गाइड का तीन दिवसीय शिविर बुधवार को संपन्न हुआ. द्वितीय सोपान के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया. समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  संतोष शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भीम सेन उपाध्याय उपस्थित रहे.

अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए स्काउट एवं गाइड गतिविधियों को जीवनोपयोगी बताया. ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास विकसित होता है. प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मधु, खुशी, अनन्या, क्षमा, नंदनी, आयुषी, शिवानी, विवेक, शिवकुमार, रामबाबू, आदर्श, प्रिंस, अनूप और अखिलेश सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया.

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यासागर वर्मा, स्काउट मास्टर राजीव शरण, प्रमोद तिवारी, प्रदीप शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, राम शरण गुप्ता और विमलेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. आयोजन ने विद्यार्थियों को सीखने, सृजन करने और सामूहिक रूप से कार्य करने का अवसर प्रदान किया.

बस्ती में वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका यह भी पढ़ें: बस्ती में वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है