यूपी के इस जिले में बदलेगा मौसम, देखें कैसा रहेगा मौसम

यूपी के इस जिले में बदलेगा मौसम, देखें कैसा रहेगा मौसम
यूपी के इस जिले में बदलेगा मौसम, देखें कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश: यूपी में इन दिनों तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है. विशेष रूप से पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्रों में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखा दिया है. इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की तरफ से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. विभाग के अनुसार, 12 से 13 जून के बीच पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम में परीवर्तन आ सकता है, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

लखनऊ में स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का असर धीरे-धीरे प्रदेश के पूर्वी हिस्सों पर दिखाई देगा. इसके कारण 12 जून से हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है. बलिया, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बस्ती और संतकबीरनगर जैसे जिलों में आसमान में बादलों की मौजूदगी और हल्की बारिश की आशंका है.

परंतु, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से जैसे आगरा, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, इटावा और कानपुर देहात में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने बताया है कि इन क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिनों तक लू का कहर जारी रहेगा. मंगलवार को झांसी, आगरा, बांदा और प्रयागराज जैसे शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया.

UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट यह भी पढ़ें: UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट

प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 17 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है, जिनमें बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं.

शीतलहरी के बीच रैन बसेरों का निरीक्षण, सीएम योगी ने दिए जरूरी निर्देश यह भी पढ़ें: शीतलहरी के बीच रैन बसेरों का निरीक्षण, सीएम योगी ने दिए जरूरी निर्देश

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक मानसून सक्रिय नहीं होता, तब तक प्रदेश में गर्मी का असर बना रहेगा. लेकिन पूर्वांचल में बारिश होने की संभावना है जिसके बाद मौसम कुछ हद तक बेहतर हो सकता है. 13 जुन के पश्चात पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी  यह भी पढ़ें: UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।