2016 से अटकी शिक्षकों की पदोन्नति, मुख्यमंत्री से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की मांग
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षकों ने विवेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा.
ज्ञापन में शिक्षकों ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षक कई वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं. वर्ष 2016 के बाद से विभिन्न कारणों से पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है . जबकि प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद रिक्त हैं.
ज्ञापन देने के बाद शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया लंबित होने से विद्यालयों के संचालन में भी कठिनाइयां आ रही हैं. उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, जिससे शिक्षण कार्य पर असर पड़ रहा है. बताया कि पदोन्नति से संबंधित न्यायालयी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और अब प्रक्रिया पूरी करने में कोई कानूनी बाधा नहीं है. ज्ञापन में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि बेसिक शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे पात्र शिक्षकों को उनका अधिकार मिल सके और विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर हो सके.
ज्ञापन देने वालों में अनुराग श्रीवास्तव, धनीष त्रिपाठी, प्रदीप कुमार गुप्ता, विजय कुमार भारती, अमित मिश्र, दिलीप यादव, प्रदीप यादव, अरूण दूबे, रामाज्ञा यादव, पंकज चौधरी, राजेश कुमार, विमल वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, सुदर्शन कुमार, विद्याराम, जयदत्त चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है