यूपीआई पर एमडीआर चार्ज के विरोध में उतरे व्यापारी, पीएम को भेजा ज्ञापन

यूपीआई पर एमडीआर चार्ज के विरोध में उतरे व्यापारी, पीएम को भेजा ज्ञापन
यूपीआई पर एमडीआर चार्ज के विरोध में उतरे व्यापारी, पीएम को भेजा ज्ञापन

यूपीआई  लेन-देन पर एमडीआर चार्ज लगाए जाने की प्रस्तावित व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को बस्ती  उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने  जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के नेेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर निर्णय पर पुनर्विचार करने की किया. ज्ञापन देने के बाद  व्यापार मंडल के चेयरमैन आनंद राजपाल ने कहा कि यूपीआई भुगतान व्यवस्था आज छोटे व्यापारियों से लेकर आम जनता तक के लिए आसान और सुविधाजनक माध्यम बन चुकी है. ऐसे में यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों और ग्राहकों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है.

संयोजक सूर्य कुमार शुक्ल ने कहा कि सरकार द्वारा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया गया है और यूपीआई ने व्यापार को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. एमडीआर चार्ज लागू होने से छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने प्रधानमंत्री से व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की.

ज्ञापन देने वालों में महामंत्री रंजीत श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष प्रभात सोनी ‘आर्यन’  आशुतोष पाण्डेय, कृपाशंकर त्रिपाठी, गौरव साहू, नन्दकिशोर   कसौधन, दिनेश जायसवाल, कमल जायसवाल, अरविन्द चौधरी, घनश्याम कसेरा, विजय श्रीवास्तव, अनिल कसौधन, शिवम कुमार, सुद्दू, सौरभ गुप्ता, भोला गुप्ता, ओम प्रकाश आर्य, रामजी कसौधन, भागवत बरनवाल, बैजनाथ अग्रहरी, अदालत प्रसाद, उमर खान, रवि कुमार, नीरज गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद कौशल, बृजकिशोर कसौधन, राजेंद्र कौसधन, हिमांशु गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण शामिल रहे.

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, दवा से लेकर ऑपरेशन और CCTV तक जांच की मांग यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, दवा से लेकर ऑपरेशन और CCTV तक जांच की मांग

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है