यूपी के इस जिले में जमीन अधिग्रहण का नहीं लेंगे मुआवज़ा तो प्रशासन करेगा यह काम

यूपी के इस जिले में जमीन अधिग्रहण का नहीं लेंगे मुआवज़ा तो प्रशासन करेगा यह काम
Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश में विकास परियोजनाओं के माध्यम से विकसित होने वाली टाउनशिप में डिजिटल और आधुनिक आधारभूत सुविधाएं अब स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी तथा रोजगार भी प्रदान करेगी जल्दी इस विकास को लेकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी लेकिन कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं. 

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी के पास वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम की ओर से नई टाउनशिप बसाने की योजना को अब धरातल पर लाने के लिए दिन मंगलवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण विभाग वहां जा पहुंची उसके बाद टीम ने किसानों से वार्ता कर परियोजनाओं के बारे में समझाने का पूर्व जोर प्रयास किया. वाराणसी विकास प्राधिकरण विभाग की तरफ से तय राशि किसानों को नहीं लेने पर जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है

वहां पर अप निबंधन कार्यालय के अनुसार जमीन का सर्किल रेट दो से ढाई सौ रुपए में वर्ग मीटर तय किया गया है जिसमें एक हिसाब से चार गुना रेट करीब₹1100 वर्ग मीटर तय किया गया है. वही अब वाराणसी विकास प्राधिकरण₹2100 वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन का मुआवजा तय किया गया है जिसमें कुल 267 किसानों के करीब करीब 1100 आराजी नंबर अधिग्रहण अब किए जाएंगे जिसमें किसानों और आराजी नंबर की संख्या बढ़ाई जा सकती है. किसानों से वार्ता कर बाजार रेट पर जमीन खरीदने की बात चल रही है.

मुआवजा वितरण में विवाद

यूपी में वाराणसी विकास प्राधिकरण की 133वीं बोर्ड की मीटिंग में गंजारी निर्माण हो रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास करीब करीब 1300 करोड रुपए से 150 एकड़ में नई टाउनशिप निर्माण करने का पूरा रास्ता साफ करवा दिया गया है अब वाराणसी विकास प्राधिकरण विभाग किसानों से प्रति बिस्सा लगभग लगभग 25 लख रुपए की धनराशि और बाजार मूल्य रेट से जमीन खरीदने का मन बनाया जा चुका है इस दौरान नई टाउनशिप में होटल परिसर, स्पोर्ट्स एकैडमी, ग्रुप हाउसिंग, मॉल प्रस्तावित करने का निर्देश दिया जा चुका है

जिसमें वाराणसी विकास प्राधिकरण के तहसीलदार सुनील कुमार श्रीवास्तव के अगुवाई में टीम किसानों से विचार विमर्श कर जमीन का रेट तय कर रही है जिसमें उनके साथ वाराणसी विकास प्राधिकरण के प्रभाकर पांडे को भी इसमें लगाया गया है इस दौरान टीम योजना के बारे में किसानों को जानकारी दे रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गंजारी में बना रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम स्टेडियम का निरीक्षण किए जाने के बाद आसपास के इलाकों में जमीन का अधिग्रहण करवाने के साथ-साथ नई टाउनशिप बसाने का निर्देश दिया गया था.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।