बस्ती में मनरेगा महिला मेटों का प्रदर्शन, CM को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन – वेतन और मोबाइल की मांग
ज्ञापन में बी-जी राम जी योजना में मनरेगा मेट को प्रति माह वेतन दिये जाने, प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत के सार्वजनिक कार्यों में 365 दिन कार्य सुनिश्चित किये जाने, मनरेगा श्रमिक डिमांड पत्र में मनरेगा मेट हस्ताक्षर अनिवार्य किये जाने और 20 श्रमिको का लगा प्रतिबन्ध हटाये जाने, एक्टिव मनरेगा मेट को मोबाईल, एवं सिम कार्ड अनलिमिटेड डाटा प्रदान दिये जाने जिससे हाजरी भरने में परेशानिया न हो आदि की मांग शामिल है.
ज्ञापन देने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश ने कहा कि वी.बी-जी राम जी योजना में मनरेगा मेट घोर उपेक्षा के शिकार हैं. इन्हें पर्याप्त अवसर और अधिकार दिये जाय. ज्ञापन देने के दौरान सत्यभामा, मीरा देवी, इसरावती, सरोज शर्मा, निर्मला देवी, सुमन, वंदना, गीता वर्मा, रीना वर्मा, रेखा देवी, सत्यवती, निर्मला, रीता देवी आदि शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है